LIVE

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम : जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, पप्पू यादव जीते, काराकाट से हार गए पवन सिंह

रामानुज सिंहUpdated Jun 5, 2024, 13:21 IST
Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम : जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, पप्पू यादव जीते, काराकाट से हार गए पवन सिंह

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम , Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Results, Bihar Chunav Vote ki Ginti and Rujhan Updates in Hindi: बिहार लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम , Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Results, Bihar Chunav Vote ki Ginti and Rujhan Updates in Hindi: बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों के नतीजे 4 जून को आए। बिहार में एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। भाजपा को 12,जदयू को 12, एलजेपी रामविलास 5, राजद-4, कांग्रेस तीन, भाकपा माले 2, हम 1 और निर्दलीय को एक सीट मिली है। बिहार में भाजपा को 20.52 प्रतिशत वोट मिले हैं। मुजफ्फरपुर से भाजपा उम्मीदवार राज भूषण चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 2.35 लाख मतों के अंतर से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मौजूदा सांसद अजय निषाद ने भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

यूपी लोकसभा चुनाव परिणाम

JUN 04, 2024 23:26 IST

कांग्रेस तीन सीट पर विजयी

बिहार में कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इसबार बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन सीट पर जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी।निर्वाचन आयोग के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी को 49,863 मतों के अंतर से हराया। अनवर को जहां 5,67,092 मत प्राप्त हुए वहीं गोस्वामी को 5,17,229 वोट हासिल हुए। किशनगंज से कांग्रेस के मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम को 59,692 मतों के अंतर से हराया।
JUN 04, 2024 20:58 IST

बिहार में भाजपा ने अबतक पांच सीट जीती, सात पर आगे

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच संसदीय सीट- बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, अररिया और दरभंगा में जीत दर्ज कर ली जबकि सात अन्य सात सीट पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों के मुताबिक, बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाकपा प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को 81480 मतों के अंतर से पराजित किया । गिरिराज सिंह को जहां 649331 मत हासिल हुए, वहीं राय को 567851 वोट मिले ।
JUN 04, 2024 20:04 IST

बिहार में एनडीए 40 सीटों पर जीत के लक्ष्य के करीब : उमेश कुशवाहा

बिहार की 40 में से 30 से ज्यादा सीटों पर एनडीए बढ़त बनाए हुए है। रुझानों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दावा किया है कि हम 40 सीटों पर जीत दर्ज करने वाले लक्ष्य के बहुत करीब हैं। बिहार की जनता ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जोड़ी को पसंद किया है।
JUN 04, 2024 20:03 IST

सभी पांच सीटें जीतने से हमारा मनोबल बढ़ा : चिराग पासवान

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अब तक सामने आए रुझानों में एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एनडीए ने बहुमत (272) का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि इंडिया गठबंधन भी 230 से ज्यादा सीटों पर आगे है। इस बीच चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को रुझानों में बंपर फायदा हुआ है। इस चुनाव में चिराग पासवान ने जमुई लोकसभा सीट छोड़कर हाजीपुर से चुनाव लड़ा है। वह इस सीट पर जीत के करीब हैं। चिराग पासवान ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि बिहार की जनता ने पूरी तरह से विश्वास किया है। मेरे लिए डबल खुशी की बात है। सौ प्रतिशत स्ट्राइक रेट हम फिर से बनाने जा रहे हैं।
JUN 04, 2024 20:02 IST

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया से विजयी, राजद प्रत्याशी को हराया

बिहार की 40 लोकसभा सीट में पहला परिणाम एनडीए के पक्ष में आया है। एनडीए समर्थित हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया से चुनाव जीत गए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक जीतन राम मांझी ने राजद प्रत्याशी और बिहार के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को 1,01,812 मतों से हराया। जीतन राम मांझी को कुल 4,94,960 मत मिले। जबकि, राजद के कुमार सर्वजीत को 3,93,148 मतों से संतोष करना पड़ा। जीतन राम मांझी पहली बार लोकसभा पहुंचेगे। इससे पहले मांझी तीन चुनाव में भाग्य आजमा चुके थे, लेकिन मतदाताओं की पसंद नहीं बन पाए थे। मांझी ने गया से अपना पहला चुनाव 1991 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और वो दूसरे नंबर पर रहे थे। वर्ष 2014 में उन्होंने जदयू उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और तीसरे नंबर पर रहे।
JUN 04, 2024 19:02 IST

RJD उम्मीदवार मीसा भारती ने बीजेपी समेत नीतिश कुमार पर साधा निशाना

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से RJD उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा कि यह पाटलिपुत्र की जनता, महिलाओं, युवाओं की जीत है। तेजस्वी यादव ने 17 महीनों में जो काम किया उसपर लोगों ने विश्वास दिखाया। INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है और हमने क्षेत्र की जनता से जो वादें किए हैं उन्हें हम पूरा करेंगे...। यह पूछे जाने पर कि 'क्या नीतीश कुमार फिर से पल्टी मारेंगे' उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए अभी बहुत कुछ बाकी है... वे(नीतीश कुमार) हमारे चाचा हैं, हम क्यों नहीं उनका स्वागत करेंगे।
JUN 04, 2024 18:25 IST

दरभंगा संसदीय सीट से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर जीते

बिहार के दरभंगा संसदीय सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल जी ठाकुर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललित कुमार यादव से 1,78,156 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं । निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों के मुताबिक, ठाकुर को जहां कुल 5,66,630 मत प्राप्त हुए, वहीं यादव को 3,88,474 वोट मिले। बिहार में भाजपा 11 अन्य सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
JUN 04, 2024 17:11 IST

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के रूझान

बिहार की 40 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के अब तक मिले रुझान में प्रदेश में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 33 और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन सात संसदीय सीट पर आगे है।निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के मुताबिक, राजग में शामिल जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) 14, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) एक सीट पर आगे है।वहीं, विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) चार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा माले) और कांग्रेस दो-दो लोकसभा सीट पर आगे हैं।आरा में भाकपा माले के सुदामा प्रसाद भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह से 38,007 मतों से आगे हैं।बेगुसराय में भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के अवधेश कुमार राय से 70,680 मतों से आगे हैं।गया से पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी राजद के कुमार सर्वजीत से 1,02,263 मतों से आगे हैं।हाजीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान राजद के शिव चंद्र राम से 1,00,491 मतों से आगे हैं।काराकाट से भाकपा माले के राजा राम सिंह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेन्द्र कुशवाहा से 63,214 मतों से आगे हैं।कटिहार से भाजपा के दुलाल चंद्र गोस्वामी कांग्रेस के तारिक अनवर से 42,772 मतों से आगे हैं ।किशनगंज से जद-यू के मुजाहिद आलम कांग्रेस के मोहम्मद जावेद से 12,186 मतों से आगे हैं ।मधुबनी से भाजपा के अशोक कुमार यादव राजद के मो. अली अशरफ फातमी से 44,616 मतों से आगे हैं ।मुंगेर के जद-यू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह राजद की कुमारी अनिता से 57,826 मतों से आगे हैं ।पश्चिम चम्पारण से भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी से 97,014 मतों से आगे हैं।पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती भाजपा के राम कृपाल यादव से 41,274 मतों से आगे हैं ।पटना साहिब से भाजपा के रवि शंकर प्रसाद कांग्रेस के अंशुल अभिजित से 89,374 मतों से आगे हैं ।पूर्णिया से जद-यू के संतोष कुमार निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से 11,002 मतों से आगे हैं ।पूर्वी चंपारण से भाजपा के राधा मोहन सिंह विकासशील इंसान पार्टी के राजेश कुमार से 57,386 मतों से आगे हैं।सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी राजद की रोहिणी आचार्य से 6929 मतों से आगे हैं । शिवहर से जद-यू की लवली आनंद राजद की रितु जयसवाल से 36,214 मतों से आगे हैं ।सीतामढी से जद-यू के देवेश चंद्र ठाकुर राजद के अर्जुन राय से 38,131 मतों से आगे हैं ।सीवान से जद-यू की विजयलक्ष्मी देवी निर्दलीय प्रत्याशी हिना शाहब से 19,313 मतों से आगे हैं ।उजियारपुर से भाजपा के नित्यानंद राय राजद के आलोक कुमार मेहता से 33,273 मतों से आगे हैं ।राज्य में 36 से ज्यादा केंद्रों पर मतगणना जारी है। इन सीट पर 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।
JUN 04, 2024 16:06 IST

गिरिराज सिंह 74153 वोटों से आगे

बेगुसराय में गिरिराज सिंह 74153 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 608197 वोट मिले हैं। जबकि इंडिया गठबंधन में शामलि सीपीआई के अवधेश कुमार राय को 534044 वोट मिले।
JUN 04, 2024 15:15 IST

Bihar Chunav Results 2024:उपेंद्र कुशवाहा 63214 वोटों से पीछे

काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा 63214 वोटों से पीछे चल रहे हैं, माले के राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं। उन्हें 205215 वोट मिले। पवन सिंह 138251 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।
JUN 04, 2024 15:10 IST

Bihar Chunav Results 2024: जीतन राम मांझी 102263 वोटों से जीते

गया से एनडीए जीतन राम मांझी जीत गए हैं। उन्होंने 102263 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 492732 वोट मिले। उन्होंने आरजेडी के कुमार सरवजीत को हराया। सरवजीत को 390469 वोट मिले।
JUN 04, 2024 14:52 IST

Bihar Chunav Results 2024: बिहार में 32 सीटों पर आगे एनडीए, इंडिया 8 सीटों पर आगे

बिहार के 40 सीटों में जदयू सबसे बड़ी पार्टी के तौर उभर रही है। रूझानों में वह 14 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी 12 सीटों आगे चल रही है, लोजपा रामविलास 5 सीटों पर आगे चल रही है, हम के जीतन राम मांझी 1 सीट पर आगे चल रहे हैं। बिहार में एनडीए 32 सीटों पर आगे चल रही है। आरजेडी 4 सीटों, कांग्रेस 2 सीटों पर और माले 2 सीटों पर आगे है।
JUN 04, 2024 13:41 IST

Bihar Chunav Results 2024: मांझी 85 हजार से अधिक वोटों से आगे

गया से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जीतन राम मांझी 85409 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 432160 वोट मिल चुके हैं। जबकि आरजेडी से संजीव कुमार को 346751 वोट मिले। वह दूसरे स्थान पर हैं।
JUN 04, 2024 13:23 IST

Bihar Chunav Results 2024: चिराग पासवान 48 हजार से अधिक वोटों से आगे

हाजीपुर में एनडीए के चिराग पासवान 48077 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अबतक 158877 वोट मिले। जबकि इंडिया गठबंधन के शिवचंद्र राम को 110800 वोट मिले।
JUN 04, 2024 13:20 IST

काराकाट में पवन सिंह तीसरे नंबर पर

काराकाट में इंडिया गठबंधन के राजाराम सिंह 39106 वोटों से आगे हैं, उन्हें अब तक 132712 वोट मिले हैं। जबकि एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा 93606 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं पवन सिंह 87039 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है।
JUN 04, 2024 13:15 IST

Bihar Chunav Results 2024: गिरिराज सिंह 24 हजार से अधिक वोटों से आगे

बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह 24628 वोटों से आगे हैं, उन्हें 306367 वोट मिले हैं। जबकि सीपीआई के अवधेश कुमार राय 281739 वोट मिले हैं।
JUN 04, 2024 13:11 IST

Bihar Chunav Results 2024: रोहिणी आचार्य 14 हजार से अधिक वोटों से पीछे

सारण में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी 14193 वोटों से आगे हैं, उन्हें अभी तक 93623 वोट मिल चुके हैं। जबिक आरजेडी की रोहिणी आचार्य को 79430 वोट मिल चुके हैं।
JUN 04, 2024 13:11 IST

Bihar Chunav Results 2024: राजीव प्रताप रूडी 11 हजार से अधिक वोटों से आगे

सारण में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी 11439 वोटों से आगे हैं, उन्हें अभी तक 77517 वोट मिल चुके हैं। जबिक आरजेडी की रोहिणी आचार्य को 66078 वोट मिल चुके हैं।
JUN 04, 2024 12:39 IST

Bihar Chunav Results 2024: गया में जीतनराम मांझी 41895 वोटों से आगे

गया लोकसभा सीट पर सातवें राउंड की मतगणना के बाद एनडीए प्रत्याशी पूर्व सीएम जीतनराम मांझी 41895 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 1.61 लाख वोट मिले हैं। इस सीट पर आरजेडी के कुमार सर्वजीत को 1.19 लाख वोट मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं
JUN 04, 2024 11:49 IST

एनडीए 30 और इंडिया 10 सीटों पर आगे

बिहार में जदयू 14 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 11 सीटों पर आगे है। लोजपा 5 सीटों पर आगे है। एनडीए कुल 30 सीटों पर आगे चल रहा है। उधर इंडिया गठबंधन में 5 सीटों पर आरजेडी, माले दो सीटों पर सीपीआई 1 सीटों पर आगे है।