बिहार चुनाव: नामांकन की मियाद खत्म होने में सिर्फ दो दिन बाकी, 'इंडिया' गठबंधन में भ्रम बरकरार, कई सीटों पर आपस में भिड़ंत

गठबंधन में प्रमुख सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अब तक कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुका है जिसमें कई ऐसी सीट हैं, जहां उसने अपने ही सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिए हैं।

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने में महज दो दिन बाकी हैं, लेकिन विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में भ्रम की स्थिति शनिवार को भी समाप्त होती नहीं दिखी। यह बहुदलीय गठबंधन सीट बंटवारे की घोषणा न कर पाने के लिए नए सहयोगियों को समायोजित करने की मजबूरी को जिम्मेदार ठहरा रहा है, लेकिन शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इससे किनारा करते हुए घोषणा की कि वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगा और छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।

Tejaswhi rahul

इंडिया ब्लॉक में टिकट पर भ्रम की स्थिति (ANI)

RJD ने कई सीटों पर उतारे उम्मीदवार

गठबंधन में प्रमुख सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अब तक कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुका है जिसमें कई ऐसी सीट हैं, जहां उसने अपने ही सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिए हैं। लेकिन वह अब तक अपने प्रत्याशियों की एक समेकित सूची जारी नहीं कर पाया है। कांग्रेस ने कुछ दिन पहले अपनी पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे और शुक्रवार को एक और नाम का ऐलान किया। अब उसने शनिवार देर शाम पांच और उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें किशनगंज सीट भी शामिल है। हालांकि कांग्रेस ने इस सीट से अपने मौजूदा विधायक इजहारुल हुसैन को टिकट न देकर एक दलबदलू नेता को मैदान में उतारा है।

End of Feed