बिहार चुनाव : चुनाव तिथियों के बहाने लालू प्रसाद यादव का तंज, बोले- 'नौ दो ग्यारह हो जाएगा NDA'

बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में छह नवंबर को विधानसभा की 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इन चुनाव तिथियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनडीए पर तंज कसा है। X अपने एक पोस्ट में लालू यादव ने कहा कि 'छह और ग्यारह NDA नौ दो ग्यारह!'

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इन सभी सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में छह नवंबर को विधानसभा की 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इन चुनाव तिथियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनडीए पर तंज कसा है। X अपने एक पोस्ट में लालू यादव ने कहा कि 'छह और ग्यारह NDA नौ दो ग्यारह!'

Lalu yadav

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। तस्वीर-PTI

हर बिहारी मुख्यमंत्री होगा-तेजस्वी

चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार इस बार परिवर्तन के लिए वोट करेगा और ‘हर बिहारी मुख्यमंत्री होगा’। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, 'मेरे प्रिय बिहारवासियों, 14 नवंबर 2025 को याद रखिए। यह तारीख बिहार के उज्जवल भविष्य, परिवर्तन, विकास और उत्थान की स्वर्णिम शुरुआत के रूप में अंकित होगी।' उन्होंने कहा, ‘परिवर्तन का बिगुल बज चुका है। अब हर बिहारी को पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ एकजुट होकर महागठबंधन की सरकार बनानी है।’

End of Feed