Bihar Election: लाउडस्पीकर नियम तोड़ने पर मनेर में प्रशासन का सख्त एक्शन, राजद की कैंपेन गाड़ी जब्त

बिहार के मनेर विधानसभा क्षेत्र में राजद की कैंपेन गाड़ी को सीज कर लिया गया है। लाउडस्पीकर नियम के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। बिहार में आज पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी।

Bihar Election 2025: बिहार के मनेर विधानसभा क्षेत्र में राजद के एक चुनाव प्रचार वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया। यह कार्रवाई एसडीओ के आदेश पर की गई, जिसमें कहा गया था कि वाहन ने लाउडस्पीकर इस्तेमाल से जुड़ी अनुमति शर्तों का उल्लंघन किया है। चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और हर पार्टी मतदाताओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में प्रचार वाहनों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। लेकिन इस बीच प्रशासन बार-बार यह साफ कर चुका है कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार अनुमति में दिए गए नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता। इसी नियम के तहत मनेर में राजद के इस वाहन पर कार्रवाई हुई है।

RJD campaign vehicle seized

मनेर में राजद खी कैंपेन गाड़ी सीज (IANS)

मनेर में राजद की कैंपेन गाड़ी क्यों हुई सीज?

सूत्रों के मुताबिक राजद की कैंपेन गाड़ी को लाउडस्पीकर नियम के उल्लंघन के आरोप में सीज किया गया है। घटना ने स्थानीय राजनीतिक माहौल को अचानक गरमा दिया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। मनेर विधानसभा क्षेत्र, पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। राजनीति में इस सीट की भूमिका निर्णायक रही है, जहां वर्षों से यादव समुदाय का वर्चस्व रहा है। इस जातीय समीकरण के कारण, जिस पार्टी ने यादव वोट बैंक को सफलतापूर्वक साधा, उसकी जीत लगभग सुनिश्चित रही। यही कारण है कि यह सीट लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक मजबूत गढ़ बन चुकी है।

End of Feed