बिहार चुनाव: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों के नाम, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। जानिए किस उम्मीदवार को कहां से टिकट मिला है।

BJP Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, राज्य मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी। जानिए किस उम्मीदवार को कहां से टिकट मिला है।

bihar bjp ticket

BJP उम्मीदवारों की पहली सूची (PTI)

भाजपा नेता गायत्री देवी परिहार से, नीरज कुमार सिंह बब्लू छातापुर से, तारकिशोर प्रसाद कटिहार से, मंगल पांडे सीवान से, डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन से चुनाव लड़ेंगे। सूची के अनुसार, राज्य के मंत्री नीतीश मिश्रा झंझारपुर सीट से और मंगल पांडे सीवान से फिर से चुनाव लड़ेंगे। श्रेयसी सिंह जमुई सीट से चुनाव लड़ेंगी।

End of Feed