इलेक्शन

Bihar Election: RJD ने कितने मुसलमानों और कितनी महिलाओं को दिया टिकट? पढ़ें 143 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जारी कलह अभी तक सुलझ नहीं पाई है। इसी बीच आरजेडी ने 143 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। राजद ने इस बार 23 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं, 18 मुस्लिम उम्मीदवारों का मौका दिया है।

Image

आरजेडी ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

Bihar Election 2025: राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 143 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। हालांकि, महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जारी कलह अभी तक सुलझ नहीं पाई है।

बता दें कि राजद ने इस बार 23 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं, 18 मुस्लिम उम्मीदवारों का मौका दिया है। वहीं मुस्लिम+यादव समीकरण की बात करें तो करीब 50 सीटें (M+Y) समीकरण को दी गई।

r 1

राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों के नाम।(फोटो सोर्स: RJD)

r 2

राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों के नाम।(फोटो सोर्स: RJD)

r 3

राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों के नाम।(फोटो सोर्स: RJD)

कटुंबा सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी राजद

यह सूची ऐसे समय जारी की गई है जब दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने में कुछ ही समय शेष हैं। इस घोषणा के साथ उन अटकलों पर विराम लग गया कि राजद कटुंबा सीट से चुनाव लड़ेगी, जो वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम के पास है।

पार्टी ने वैशाली, लालगंज और कहलगांव सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के खिलाफ, जबकि तारापुर और गौड़ाबोराम सीटों पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।

कांग्रेस ने अब तक 60 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

बत दें कि देर रात जारी हुई चौथी सूची में 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। इससे कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 16 अक्टूबर को निकाली थी, जिसमें 48 प्रत्याशियों का एलान किया गया था। दूसरी सूची में 1 और तीसरी लिस्ट में 5 उम्मीदवारों का नाम था।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का हाल

महागठबंधन में सीट शेयरिंग की बात करें तो RJD को 143 सीटें, कांग्रेस को 61 सीटें, भाकपा माले को 20 सीटें मिली हैं जबकि शेष सीटें मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के खाते में जाने की संभावना है। राजद नेतृत्व का कहना है कि यह गठबंधन एनडीए के खिलाफ एक सशक्त विकल्प प्रस्तुत करेगा और बिहार में परिवर्तन की दिशा में नई शुरुआत करेगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article