'हम 14 नवंबर को फिर से दिवाली मनाएंगे', महागठबंधन के भीतर शीट शेयरिंग में मची खटपट पर क्या बोले चिराग पासवान?

महागठबंधन के भीतर शीट शेयरिंग को लेकर मची कलह पर चिराग पासवान ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने समय पर सीटों का बंटवारा पूरा कर लिया जिससे बहुत सकारात्मक संदेश गया है। चूंकि महागठबंधन अपने लोगों को एकजुट रखने में असमर्थ है, इसलिए हमें अधिक सीटें जीतने की उम्मीद है। जो गठबंधन अपने सहयोगी दलों का ध्यान नहीं रख सकता, वह राज्य का ध्यान कैसे रखेगा?

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कलह अब जगजाहिर हो चुकी है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "माहौल एकतरफा है और हम अपनी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एनडीए ने समय पर सीटों का बंटवारा पूरा कर लिया जिससे बहुत सकारात्मक संदेश गया है। चूंकि महागठबंधन अपने लोगों को एकजुट रखने में असमर्थ है, इसलिए हमें अधिक सीटें जीतने की उम्मीद है। जो गठबंधन अपने सहयोगी दलों का ध्यान नहीं रख सकता, वह राज्य का ध्यान कैसे रखेगा? बिहार की जनता महागठबंधन के नेताओं से ये सवाल पूछ रही है। एनडीए के नेता 14 नवंबर को फिर से दिवाली मनाएंगे।"

chirag paswan

सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान ने महागठबंधन पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

महागठबंधन में टूट पर क्या बोले पप्पू यादव?

इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने महागठबंधन में चल रही अंदरूनी खींचतान और सीट बंटवारे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, उन्होंने कथित तौर पर अफाक आलम और राजेश राम के के वायरल ऑडियो पर भी अपनी बात रखी।

End of Feed