Bihar Election: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। हाल ही में अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए ज्योति सिंह ने कहा था, अब जनता ही मेरी पार्टी है। इस बयान से साफ हो चुका था कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे पवन सिंह
बता दें कि इससे पहले पवन सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि, बीजेपी ने उन्हें चुनाव के मद्देनजर स्टार कैंपेनर बनाया है।
बता दें कि पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां ज्योति सिंह , पवन सिंह के घर पहुंची थीं।
वीडियो में वो काफी परेशान दिख रही थीं। वहीं, इसके बाद पवन सिंह ने कहा था कि महिला के आंसू सभी को दिखते हैं, लेकिन एक मर्द का दर्द किसी को पता नहीं चलता। इस विवाद के बाद ज्योति सिंह ने जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी।
