Bihar Election: रोहतास में चढ़ा सियासी पारा... आज सीएम योगी, पवन सिंह और प्रशांत किशोर करेंगे वोटरों को लुभाने की कोशिश

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार शुरू हो गया है। आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भोजपुरी स्टार पवन सिंह और जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर रोहतास में जनसभा और रैलियां करेंगे।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। अब सभी पार्टियों का फोकस दूसरे चरण पर है। आज रोहतास जिले में सियासी हलचल तेज रहेगी। जिले में तीन बड़े राजनीतिक कार्यक्रम होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सासाराम में जनसभा को संबोधित करेंगे। भोजपुरी स्टार पवन सिंह यहां विशाल रोड शो करेंगे। वहीं जन सुराज प्रमुख प्रंशात किशोर आज सासाराम और करगहर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।

bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सासाराम के फैजलगंज स्टेडियम में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में सीएम योगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी और सासाराम सीट से प्रत्याशी स्नेहलता के समर्थन में मतदाताओं से वोट अपील करेंगे। भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह भी एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में सासाराम में रोड शो करेंगे। यह रोड 3:30 बजे शुरू होगा और लगभग 40 किलोमीटर लंबा होगा।

End of Feed