Bihar Election: बिहार में चुनावी शोर अपने चरम पर, आज तेजस्वी यादव की 17 जनसभाएं; समस्तीपुर से सहरसा तक रैलियां

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव आज 17 जनसभाएं संबोधित करने वाले हैं। जिनमें समस्तीपुर में 5 सभाएं हैं।

Tejashwi Yadav Election Rally in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सियासी पारा अपने चरम पर है। आज पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। सभी दिग्गज नेता मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए मंगलवार को कई जगहों पर रैलियां और जनसभाएं होंगी। महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव आज 17 जनसभाएं करेंगे। हैं। इनमें समस्तीपुर, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और वैशाली शामिल हैं। सबसे ज्यादा समस्तीपुर में 5 सभाएं आयोजित होंगी।

tejashwi yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो |PTI)

समस्तीपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत

मंगलवार को तेजस्वी यादव अपने चुनावी अभियान की शुरुआत समस्तीपुर से करेंगे। सबसे पहले वे कल्याणपुर और वारिसनगर विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। ये जनसभा वारिसनगर नर्सरी पार्क में आयोजित होगी। जिसमें भाकपा (माले) पर्तयाशी के समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे। इसके बाद तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर जाएंगे, जहां वे साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के रूपनगिरी हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे राजद उम्मीदवार पृथ्वी नाथ राय के समर्थन में जनता से वोट मांगेंगे। इस दौरान मंच पर राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद एमएलसी कारी शोएब अहमद, आईआईपी सुप्रीमो आई.पी. गुप्ता और राजद राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा भी मौजूद रहेंगे।

End of Feed