इलेक्शन

Bihar Election: वोटिंग के बीच मां राबड़ी की जागी ममता! बोलीं- मेरे दोनों बेटों को शुभकामनाएं; तेज प्रताप के लिए क्या कहा?

Bihar Election 2025: लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती ने पटना में वोट किया। वोटिंग के बाद राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत की। गौरतलब है कि उनके दोनों बेटों की सीट यानी तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की विधानसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है। जनशक्ति जनता दल के सु्प्रीमो और उम्मीदवार तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों बेटों को शुभकामनाएं दी।

Image

मां राबड़ी देवी ने बेटे तेज प्रताप को दी चुनाव की शुभकामनाएं।(फोटो सोर्स: तेज प्रताप एक्स हैंडल)

Photo : Twitter

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की पहले फेज की वोटिंग जारी है। आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। कई दिग्गज नेताओं की किस्तम का फैसला आज जनता करने वाली है। लालू फैमिली ने भी सुबह-सुबह मतदान किया। लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती ने पटना में वोट किया। वोटिंग के बाद राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत की। गौरतलब है कि उनके दोनों बेटों की सीट यानी तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की विधानसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है।

तेज प्रताप के लिए राबड़ी देवी ने क्या कहा?

जनशक्ति जनता दल के सु्प्रीमो और उम्मीदवार तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों बेटों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि "मेरे दोनों बेटों को मेरी शुभकामनाएं। तेज प्रताप अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनकी मां हूं। दोनों को शुभकामनाएं। वो अपने दम पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा, "मैं बिहार के लोगों से अपील करती हूं कि वे घर से निकलकर वोट करें और अपने वोट के अधिकार को न भूलें।"

दे हम लोग जीतेंगे, बिहार जीतेगा: तेजस्वी यादव

वहीं, वोट डालने के बाद तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बदलाव होने वाला है। उन्होंने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य को देखते हुए वोट दे हम लोग जीतेंगे। बिहार जीतेगा। 14 नवंबर को नई सरकार मिलने वाली लालू यादव ने कहा कि इस बार पूरा बिहार जीतेगा। बता दें कि दूसरे फेज का मतदान 11 नवंबर को है। वहीं, मतगणना और परिणाम 14 नवंबर को सामने आएंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article