Bihar Election: रुझानों में NDA की बढ़त, कांग्रेस ने मतगणना प्रक्रिया पर उठाए सवाल - 'वोट काउंटिग धीमी क्यों?'

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मतगणना की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शुरुआती चरण के बाद कई केंद्रों पर मतगणना प्रक्रिया अचानक धीमी हो गई। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर अनियमितताओं की खबरें आ रही हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रक्रिया पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।

Bihar Election Result 2025: कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रमुख राजेश राम ने शुकव्रार को मतगणना प्रक्रिया की ‘‘ईमानदारी’’ पर संदेह जताया। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के दौरान निवार्चन आयोग के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को महागठबंधन से आगे दिखाया गया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में सत्तारूढ़ गठबंधन को शुरुआती बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है। NDA ने बहुमत के आंकड़े 122 को पार कर 172 से अधिक सीट पर बढ़त बना ली है।

bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव

शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे

निर्वाचन आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझान में NDA 172 से अधिक विधानसभा सीट पर और महागठबंधन करीब 51 सीट पर आगे है। इस बदलती चुनावी गणना के बीच राम ने मतगणना प्रक्रिया में ‘‘गंभीर विसंगतियों’’ का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रारंभिक चरण के बाद कई केंद्रों पर मतगणना प्रक्रिया अचानक धीमी हो गई। प्रशासन पर ‘‘वोट चुराने’’ का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि मतगणना केंद्रों के आसपास ‘‘सर्वर वैन’’ मंडराते रहने और ‘‘मतदान केंद्रों पर अनियमितताओं’’ की खबरें हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘जब महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट चोरी होती है, तो लोग खासकर विपक्ष यहां भी ऐसा ही संदेह क्यों नहीं करेगा?’’

End of Feed