इलेक्शन

Bihar Election 2025: CM नीतीश ने बख्तियारपुर में डाला वोट, लालू बोले- तवे की रोटी बदलती रहनी चाहिए; देखें Video

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग चल रही है। इसी बीच सीएम नीतीश कमार ने बख्तियारपुर में वोट डाला। आज 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कई दिग्गज नेताओं की भविष्य का फैसला आज जनता कर रही है। बता दें कि दूसरे फेज का चुनाव 11 नवंबर को है। 14 नवंबर को रिजल्ट सामने आएंगे।

Image

सीएम नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में किया मतदान।(फोटो सोर्स: एएनआई)

Photo : ANI

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग चल रही है। इसी बीच सीएम नीतीश कमार ने बख्तियारपुर में वोट डाला। वोटिंग के बाद उंगली में लगी स्याही को मीडिया की ओर दिखाया। हालांकि, मीडियाकर्मी से उन्होंने कुछ बात नहीं की।

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स हैंडल पर लिखा, "लोकतंत्र मतदान में केवल हमारा अधिकार है, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है - सभी से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। वोट करें और वोटों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान!"

तवे की रोटी बदलती रहनी चाहिए: लालू यादव

वोटिंग के बीच लालू यादव ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,"बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।"

आज 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कई दिग्गज नेताओं की भविष्य का फैसला आज जनता कर रही है। बता दें कि दूसरे फेज का चुनाव 11 नवंबर को है। 14 नवंबर को रिजल्ट सामने आएंगे।

सुबह 11 बजे तक बेगूसराय में 30.37 प्रतिशत मतदान

सुबह 11 बजे तक राज्य में औसतन 27.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सबसे अधिक 30.37 प्रतिशत मतदान बेगूसराय जिले में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 23.71 प्रतिशत मतदान पटना में हुआ। इसके अलावा गोपालगंज (30.04 प्रतिशत), लखीसराय (30.32 प्रतिशत) और सहरसा (29.68 प्रतिशत) में भी अपेक्षाकृत अधिक मतदान हुआ है।

मधेपुरा में 28.46 प्रतिशत, दरभंगा में 26.07 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 29.66 प्रतिशत, सीवान में 27.09 प्रतिशत, सारण में 28.52 प्रतिशत, वैशाली में 28.67 प्रतिशत, समस्तीपुर में 27.92 प्रतिशत, खगड़िया में 28.96 प्रतिशत, मुंगेर में 26.68 प्रतिशत, शेखपुरा में 26.04 प्रतिशत, नालंदा में 26.86 प्रतिशत, भोजपुर में 26.76 प्रतिशत और बक्सर में 28.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। आयोग के अनुसार, अधिकतर बूथों पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और कहीं से किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं है। दोपहर के बाद मतदान की गति में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article