Bihar Chunav 2025 Voting: बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न, 64.46 फीसदी हुई वोटिंग
बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न, 60.25 फीसदी हुई वोटिंग
एक बार फिर से बिहार में NDA की मजबूर सरकार बनने जा रही: चिराग पासवान का बड़ा दावा
बिहार में प्रथम चरण के चुनाव में 5:00 बजे तक 60.13 मतदान प्रतिशत
बिहार में प्रथम चरण के चुनाव में 5:00 बजे तक 60.13 मतदान प्रतिशत की खबर सामने आई है। क्षेत्रवार वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो- मधेपुरा 65.74,सहरसा 62.65,दरभंगा 58.38,मुजफ्फरपुर 65.23,गोपालगंज 64.96,सिवान 57.41,सारण 60.90,वैशाली 59.45,समस्तीपुर 66.65,बेगूसराय 67.32,खगड़िया 60.65,मुंगेर 54.90,लखीसराय 62.76,शेखपुरा 52.36,नालंदा 57.58,पटना 55.2,भोजपुर 53.24,बक्सर 55.10 प्रतिशत वोटिंग हुई।'हमने पिछले लोकसभा चुनाव के मानक को किया पार', सुनिए राज्य निर्वाचन विभाग के अपर सचिव ने क्या कुछ कहा
तारापुर में मतदान संपन्न, चुनाव अधिकारी ने EVM की सील
नदियावां गांव के स्थानीय निवासी ने राजद MLC पर लगाए गंभीर आरोप
'जमानत भी हो जाएगी जब्त', जब राजद MLC ने डिप्टी सीएम सिन्हा को सुनाई खरी-खोटी; फिर हुई तीखी बहस
Bihar Chunav 2025: बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच राजद एमएलसी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। दरअसल, जब दोनों नेता आमने-सामने आए तो राजद एमएलसी ने विजय सिन्हा पर गायब रहने का आरोप लगाया और कहा कि जमानत जब्त हो जाएगी। इस पर डिप्टी सीएम ने भी प्रतिक्रिया दी और राजद एमएलसी पर नशे में होने का आरोप लगाया। विजय सिन्हा ने कहा कि दारू पी कर महक रहा है इनका मुंह देखिए... जांच करो इनका....महुआ पिए हैं या जो भी दारू है।बिहार में नीतीश के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में मतदान से एक दिन पहले उनके वर्ष 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव का ‘मातम’ मनाने का मतलब है कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन की आसन्न हार का आभास हो गया है। भाजपा नेता ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच दावा किया कि राज्य में एक बार फिर उनके समकक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी।पश्चिम चंपारण में 'योगी-योगी' की गूंज
'इस बार नौकरी देने वाला मुख्यमंत्री बनने जा रहा', पूर्वी चंपारण में बोले अखिलेश
VIDEO | Bihar: Samajwadi Party president Akhilesh Yadav addressing a press conference in East Champaran, says, "This time, young people have decided that a chief minister who provides jobs will be elected. The people have made up their minds to completely remove the BJP this… pic.twitter.com/rrBpiKt6z7
— Press Trust of India (@PTI_News) November 6, 2025
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हुए तो राजग सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए गए तो राजग सरकार उखाड़ फेंकी जाएगी और उसकी जगह एक ऐसी सरकार आएगी जो गरीबों , महिलाओं और युवाओं के लिए काम करेगी। उन्होंने यहां एक चुनावी सभा में यह आरोप भी लगाया कि राजग सरकार के मन में बिहार के लोगों के प्रति कोई सम्मान नहीं है , जिन्होंने देश के विकास में बहुत योगदान दिया।डिप्टी CM पर हमले को लेकर प्रशासन सख्त, मुंगेर DIG बोले- मामले में FIR दर्ज कर करेंगे जांच
मुंगेर डीआईजी राकेश कुमार ने उपमुख्यमंत्री पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। उन्होंने कहा,"मुझे फोन पर इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई है और मुख्यालय से भी दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं... यहां के जो प्रत्याशी हैं और उपमुख्यमंत्री हैं, उनसे मेरी बात भी हुई है... मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि इस घटना के पीछे जो भी लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई होगी। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी, जांच भी होगी और और बहुत कड़ी कार्रवाई होगी.53.77 फीसदी वोटर्स ने 3 बजे तक डाला मतदान
'लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए कर रहे वोट', छपरा में बोले राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव
खान सर ने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 241 पर डाला वोट
Bihar Election Live: दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि आज पहली फेज की वोटिंग हो रही है।इस बार महिलाएं चुनेंगी मजबूत सरकार: शांभवी चौधरी
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने मतदान के दौरान कहा कि मतदान का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा अधिकार है और हर नागरिक को इसका उपयोग जरूर करना चाहिए।उन्होंने कहा, “वोट डालना बहुत जरूरी है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे घरों से निकलें और उस उम्मीदवार को वोट दें, जिसकी विचारधारा से वे खुद को जोड़ते हैं।”
Bihar Election: EC ने मतदान केंद्रों पर लगी CCTV कैमरे की निगरानी की
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदान केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की। विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।Bihar Election Live Updates: कन्हैया कुमार ने बेगूसराय में किया मतदान
Bihar Election Live Updates: खगड़िया में चिराग पासवान ने डाला वोट
पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नहीं हुई कोई झड़प: मुजफ्फरपुर पुलिस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने मतदान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है। अधिकारियों ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया।पुलिस के अनुसार, जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है, वह दरअसल कल रात सरैया इलाके में हुई थी और उसका आज की मतदान प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई जारी है।
जिला प्रशासन ने बताया कि मुजफ्फरपुर में मतदान शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। अब तक किसी भी मतदान केंद्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
आज मेरी परीक्षा है, मैं अपनी मेहनत से खुश हूं: मैथिली ठाकुर
वोटिंग के बीच मैथिली ठाकुर ने कहा,"मैं देख सकती हूं कि सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। अगले कुछ घंटों में यह संख्या और बढ़ जाएगी। मतदाता अपना आशीर्वाद दे रहे हैं, और मुझे अभी से जीत का अहसास हो रहा है। हम जरूर जीतेंगे। हमने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है। मैंने कड़ी मेहनत की है और आज मेरी परीक्षा है। मुझे मिल रहे सभी आशीर्वादों से मैं अभिभूत हूं।"Bihar Election Live: बिहार ने हमेशा एक मिसाल कायम की है: प्रत्यय अमृत
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा, "अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बिहार ने हमेशा एक मिसाल कायम की है और हम इस चुनाव में भी ऐसा ही करेंगे।"Bihar Election Live Updates: मैथिली ठाकुर ने मतदान केंद्रों का किया दौरा
गायिका और अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा किया और हर चीज का जायजा लिया।RJD ने EC पर धीमा वोटिंग कराने का लगाया आरोप
राष्ट्रीय जनता दल ने गुरुवार सुबह एक दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन के 'मजबूत बूथों' पर वोटिंग की गति को धीमा करने के लिए जानबूझकर बिजली काटी जा रही है. पार्टी ने इसे धांधली और दुर्भावनापूर्ण इरादे का हिस्सा बताया और चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।RJD के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से किए गए पोस्ट में लिखा गया, “पहले चरण की वोटिंग के मध्य में कई जगह बिजली कटौती की जा रही है, जिससे मतदान प्रभावित हो रहा है। आयोग ऐसी हरकतों पर तुरंत कार्रवाई करे।”
हालांकि, इस आरोप पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिक्रिया देते हुए RJD के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। सीईओ बिहार के आधिकारिक बयान में कहा गया, “यह आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक है. बिहार के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से मतदान चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग सभी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है।”
Bihar Election Live Updates: सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत
सुबह 11:00 बजे तक बिहार में 27.65% मतदान हुए हैं।मधेपुरा 28.46%
सहरसा 29.68
दरभंगा 26.07
मुजफ्फरपुर 29.66
गोपालगंज 30.04
सिवान 27.09
सारण 28.52
वैशाली 28.67
समस्तीपुर 27.92
बेगूसराय 30.03
खगड़िया 28.96
मुंगेर 26.68
लखीसराय 30. 32
शेखपुरा 26.04
नालंदा 26.86
पटना 23.71
भोजपुर 26.76
बक्सर 28.02
Bihar Election Live 2025: भाई वीरेंद्र ने मतदान केंद्र पर किया हंगामा
मतदान करने पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने हंगामा किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।Bihar Election Live Updates: वोट चोरी का आरोप पूरी तरह फ्लॉप: रविशंकर प्रसाद
वोट डालने के बाद भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "जनता बड़े उत्साह से वोट कर रही है। आगे भी करती रहेगी। वह (तेजस्वी यादव) सिर्फ़ दिखावे के लिए वोट कर रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने की कोई संभावना नहीं है। बिहार के नतीजे ऐतिहासिक और निर्णायक होंगे।" लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। उनके सारे दावे झूठे निकले। वह झूठ बोलने में माहिर हैं।"नक्सल प्रभावित इलाके में हुआ शांतिपूर्ण मतदान
नक्सल प्रभावित क्षेत्र भीमबंद में 20 साल बाद पहली बार मतदान हुआ है। एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा, "हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं कि आप सभी यहां आए। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है (20 साल में पहली बार यहां वोट देकर)... इससे पहले, 2005 से स्थिति अनुकूल नहीं थी... अब, कोई डर नहीं है। जब से यहां शिविर (सुरक्षा बल) स्थापित किया गया है, हम शांति से रह रहे हैं। यहां सरकारी सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। हमें कुछ वर्षों से मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है, और हम इसके लिए आभारी हैं। हमें अब कोई समस्या नहीं है। हम जंगल में शांति से रह रहे हैं। हमें खुशी है कि यहां एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। युवा और बूढ़े, हर कोई अपना वोट डालने में सक्षम है..."Bihar Election Live Updates: रविशंकर प्रसाद ने किया मतदान
माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है: तेज प्रताप यादव
जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो और उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा,"बिहार की जनता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। हर वोट महत्वपूर्ण है। माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है।"एक बेहतर बिहार, एक बेहतर सरकार बनाने के लिए करें वोट: मुकेश सहनी
वोटिंग के बाद विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा, "मेरा बस यही संदेश है कि सब लोग अपने घरों से निकलें और अपने वोट का इस्तेमाल करें, अपने वोट का इस्तेमाल एक बेहतर बिहार, एक बेहतर सरकार बनाने के लिए करें। जनता इस देश की मालिक है और आपको अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए।मैंने विकास के लिए वोट दिया: पवन सिंह
Bihar Election Live Updates: मुकेश सहनी ने परिवार के साथ किया मतदान
Bihar Election Live Updates: कैसा है दरभंगा का माहौल?
Bihar Election Live: सुबह 9 बजे तक किसे जिले में कितनी प्रतिशत वोटिंग हुई?
Bihar Election Live 2025: सुबह 9 बजे तक 13.13% वोटिंग
Bihar Chunav Live 2025: मेरे दोनों बेटों को शुभकामना: राबड़ी देवी
Bihar Election Live 2025: बिहार में बदलाव होगा: लालू यादव
Bihar Chunav Live 2025: तेजस्वी ने डाला वोट
राजद नेता तेजस्वी यादव दीघा में वोट डाला। उनके साथ उनकी मां राबड़ी देवी और उनकी बहन मीसा भारत भी थीं। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में सरकार बदलने जा रही है।यूपी में 2027 की बिसात बिछाने में जुटी बीजेपी, अमित शाह संभालेंगे चुनावी कमान; जीत की संभावना तय करेगी टिकट
केरल का कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस ने मुकुल वासनिक और अजय माकन को बनाया पर्यवेक्षक, विधायकों की लेंगे राय
'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा...' गाने पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता; चुनावी नतीजों के बाद फिर ममता दीदी को चिढ़ाया
'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...', सत्ता गंवाने के बाद ममता को INDI गठबंधन की आई याद; BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप
'छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रखें'; राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को TMC की हार पर 'खुश होने' पर चेताया
© 2026 Times Horizon Private Limited
