LIVE

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date: दो चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव, 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट

शिशुपाल कुमारUpdated Oct 6, 2025, 21:24 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date (बिहार विधानसभा चुनाव किस तारीख को होंगे) 2025 Bihar Assembly Election, चुनाव की तारीखों का ऐलान, Phase Constituency Wise Assembly Elections Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तारीखों का ऐलान आज यानि कि सोमवार को चुनाव आयोग ने कर दिया है। चुनाव आयोग ने आज शाम एक प्रेस कांफ्रेंस में बिहार चुनाव की विस्तृत जानकारी साझा की। बिहार चुनाव की पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date: दो चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव, 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date: दो चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव, 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date (बिहार विधानसभा चुनाव किस तारीख को होंगे) 2025 Bihar Assembly Election, चुनाव की तारीखों का ऐलान, Phase Wise Assembly Elections Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही फेक न्यूज पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। तमाम राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ महापर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की अपील की थी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मत का इस्तेमाल कर सकें।

आपको बताते चलें, 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।

OCT 06, 2025 16:46 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: कब तक वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे नाम

बिहार के वोटर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर देख लें, अब भी यदि उनका नाम छूट गया है, तो नामांकन से दस दिन पहले तक नाम जुड़वाया जा सकता है: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार।
OCT 06, 2025 16:45 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: तारीखों के ऐलान पर क्या बोली बीजेपी

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार चुनाव, चुनावों की जननी होगा। यह देश के लिए एक मिसाल कायम करेगा... ये चुनाव लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण होगा... यह लोकतंत्र की जननी की परीक्षा है और इससे देश को एक नया संदेश जाएगा।"
OCT 06, 2025 16:39 IST

बिहार चुनाव की तारीख का एलान (भारत निर्वाचन आयोग)

OCT 06, 2025 16:35 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार में दो चरण में होंगे चुनाव

दो चरण में होगा बिहार विधानसभा चुनाव, पहला फेज के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा, दूसरे फेज के लिए वोटिंग 11 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर को
OCT 06, 2025 16:32 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: EVM के अंतिम दो दौर से पहले डाक मतपत्रों की गिनती करना अनिवार्य होगा

आयोग ने राजनीतिक दलों की मांग के अनुरूप और पारदर्शिता के लिहाज से तय किया है कि मतगणना में ईवीएम के अंतिम दो दौर से पहले डाक मतपत्रों की गिनती करना अनिवार्य होगा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त।
OCT 06, 2025 16:29 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: ईवीएम में उम्मीदवारों की तस्वीर रंगीन होगी

निर्वाचन आयोग ने निर्णय लिया है कि ईवीएम में उम्मीदवारों की तस्वीर रंगीन होगी और क्रम संख्या का फॉन्ट बड़ा होगा: सीईसी।
OCT 06, 2025 16:27 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: मतदान कक्ष के बाहर अपने मोबाइल फोन जमा करा सकेंगे मतदाता

बिहार विधानसभा चुनाव में नई व्यवस्था के तहत मतदाता मतदान कक्ष के ठीक बाहर अपने मोबाइल फोन जमा करा सकते हैं और मतदान करने के बाद वापस ले सकते हैं: सीईसी ज्ञानेश कुमार।
OCT 06, 2025 16:25 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: मतदान केंद्रों पर क्या-क्या सुविधाएं

OCT 06, 2025 16:22 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़

30 सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें पुरुष मतदाता लगभग 3.92 करोड़, महिला मतदाता 3.50 करोड़ और ट्रांसजेंडर मतदाता 1,725 हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7.2 लाख है, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिक मतदाता 4.04 लाख हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। सेवा मतदाता लगभग 1.63 लाख हैं। 20 से 29 वर्ष की आयु वाले मतदाता लगभग 1.63 करोड़ हैं और पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 14.01 लाख है
OCT 06, 2025 16:21 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार में कहां होती है घोड़े और बोट से पेट्रोलिंग

OCT 06, 2025 16:21 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार में कितने पोलिंग बूथ

OCT 06, 2025 16:20 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार में कितने मतदाता

OCT 06, 2025 16:17 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: नामांकन दाखिल करने के बाद आएगी अंतिम मतदाता सूची

बिहार में एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कहते हैं, "... एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी।"
OCT 06, 2025 16:15 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार कर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव न केवल मतदाताओं के लिए बहुत ही सुगम और सरल होंगे, न केवल कानून व्यवस्था पर पूर्ण निगरानी रखी जाएगी, बल्कि पूर्ण पारदर्शी तरीके से होने वाले ये चुनाव सबसे अच्छे चुनाव परिलक्षित हों, ऐसी आयोग की मंशा है: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार।
OCT 06, 2025 16:09 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार चुनाव पर इलेक्शन कमीशन दे रहा है डिटेल

  • 1 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई और सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई।
  • 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावों और आपत्तियों की अवधि निर्धारित रही, ताकि मतदाता और राजनीतिक दल अपनी आपत्तियाँ दर्ज करा सकें।
  • 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई और राजनीतिक दलों को सौंपी गई।
  • यदि अब भी किसी प्रकार की गलती रह गई है, तो उस पर जिला अधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकती है।
  • उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक नए नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकते हैं।
OCT 06, 2025 16:07 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस जारी

OCT 06, 2025 16:03 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयोग की टीम प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंच गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।
OCT 06, 2025 15:36 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: कुछ देर में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब से कुछ देर में हो जाएगा। 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू होगी। जिसके बाद चुनाव आयोग की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
OCT 06, 2025 15:22 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: कब आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 8 अक्टूबर को होगी। बैठक दोपहर 2:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी।
OCT 06, 2025 15:21 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हम पूरी तरह तैयार: जीतन राम मांझी

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर चुनाव आयोग सोमवार को ऐलान कर सकता है। इस बीच, राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चुनाव के लिए हम लोग तैयार हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने दीजिए। हम इसका इंतजार कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।