इलेक्शन

Bihar By Election: बीजेपी ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें सूची

Bihar By Election: बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चार में से दो सीटों पर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी।

Image

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की

Photo : Twitter

Bihar By Election: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को बिहार के रामगढ़ सीट से और विशाल प्रशांत को तरारी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया। सिंह ने 2015 में इसी सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद 2020 के चुनाव में वह राजद के सुधाकर सिंह से हार गए थे। बक्सर से सुधाकर के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे हैं। प्रशांत कुछ महीने पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें तरारी से नये चेहरे के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता सुनील कुमार पांडे कई बार कर चुके हैं। भाकपा (माले) के सुदामा प्रसाद के आरा से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण तरारी में उपचुनाव हो रहा है।

13 नवंबर को होगी वोटिंग

बता दें, बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन के लिए परचे भरे जायेंगे। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद 30 अक्टूबर तक नाम वापसी प्रक्रिया होगी। 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी। बता दें, वहीं राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने और जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने शनिवार को बिहार में आगामी उपचुनावों के लिए बेलागंज और इमामगंज निर्वाचन क्षेत्रों से खिलाफत हुसैन और जितेंद्र पासवान को मैदान में उतारा। बिहार में उपचुनाव रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज में होंगे। उपचुनाव 15 राज्यों - असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में फैले हुए हैं। इससे पहले 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभाओं और केरल की वायनाडसोम सीट सहित 48 विधानसभा सीटों की घोषणा की थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article