Bihar Assembly Election: JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पूरा NDA एकजुट है। बड़े मैंडेट से NDA चुनाव जीतेगा। बिहार में चुनावों की तारीख का ऐलान हो गया है और अब प्रचार अभियान की शुरुआत है। इस बीच सीट बंटवारे को लेकर सब ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच संजय झा ने NDA के सभी दलों को एक साथ बताया है।
संजय झा बोले- पूरा NDA एकजुट है
वहीं, उन्होंने कहा कि पार्टी आज दोपहर तक पहली लिस्ट जारी कर देगी। उन्होंने कहा कि नॉमिनेशन की भी शुरुआत हो गई है। पूरा एनडीए यूनिफाइड है। झा ने कहा कि JDU में सभी फैसले सीएम नीतीश कुमार के होते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कुछ साफ नहीं है। सब कुछ स्पष्ट आ चुका है अभी तक विपक्ष ने कहां कुछ तय किया है।
NDA में सीट शेयरिंग के बाद नाराजगी
NDA ने रविवार को आने वाले बिहार असेंबली इलेक्शन के लिए अपनी सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट को फाइनल कर दिया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
BJP और JD-U के अलावा, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-RV) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) दोनों छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
यह घोषणा सीट-शेयरिंग फॉर्मूले को फाइनल करने के लिए दिल्ली और पटना में NDA पार्टनर्स के बीच कई बातचीत के बाद हुई, लेकिन पहले जीतन राम मांझी तो फिर बाद में उपेंद्र कुशवाहा मिली सीटों से नाराज हो गए।
उपेंद्र कुशवाहा चले अमित शाह से बात करने
इसी सिलसिले में कुशवाहा को दिल्ली बुलाया गया है। उनको सीट शेयरिंग से नाराजगी थी तो उन्हें बिहार में कई बड़े नेताओं ने मिलकर समझाया, लेकिन बात नहीं बनी तो वे अब दिल्ली के लिए निकल गए हैं। कुशवाहा ने हाल ही में एक बयान दिया कि NDA में 'सब ठीक नहीं है'। उन्होंने ऐसा कहकर गठबंधन के अंदरूनी हालात पर चिंता जताई थी। वे नित्यानंद राय के साथ दिल्ली जाने वाले हैं।
