Sheikhpura Assembly Election 2025: शेखपुरा से एक बार फिर जीत पाएगी RJD या फिर बदल जाएगा समीकरण; जानें शेखपुरा सीट पर इस बार क्या है हाल

Sheikhpura Assembly Constituency (शेखपुरा विधानसभा सीट): शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र, बिहार का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला, अरियरी, चेवाड़ा और घाटकुसुंभा प्रखंडों को मिलाकर बना है। 2025 के चुनाव में यहां जेडीयू, राजद और जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस का कभी यहां मजबूत वर्चस्व रहा, लेकिन 2010 के बाद उसकी पकड़ कमजोर हुई। आइए जानते हैं शेखपुरा सीट का समीकरण।

Sheikhpura Assembly Constituency (शेखपुरा विधानसभा सीट): शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में अरियरी, चेवाड़ा और घाटकुसुंभा प्रखंड शामिल हैं। यह जिला वर्ष 1994 में मुंगेर से अलग होकर अस्तित्व में आया था और यह जनसंख्या के हिसाब से बिहार का सबसे छोटा जिला है। उत्तर में नालंदा और पटना, दक्षिण में नवादा और जमुई, पूर्व में लखीसराय तथा पश्चिम में नालंदा और नवादा जिलों से घिरा यह इलाका भौगोलिक रूप से समतल है।

Sheikhpura Assembly constituency

शेखपुरा में क्या है चुनावी समीकरण

इसबार त्रिकोणीय मुकाबला

बिहार के शेखपुरा जिले की शेखपुरा विधानसभा सीट इस बार फिर से दिलचस्प मुकाबले के लिए तैयार है। इस सीट पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला जेडीयू, राजद और जन सुराज पार्टी के बीच माना जा रहा है। जेडीयू ने पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, राजद ने मौजूदा विधायक विजय यादव, जबकि जनस्वराज पार्टी ने राजेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed