Raniganj Vidhan Sabha Seat: इस सीट पर जातीय समीकरणों से तय होती है जीत-हार, JDU और RJD में कड़ी टक्कर

Raniganj (SC) Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। 6 और 11 नवंबर को चुनाव होना है। वहीं, 14 नवंबर को मतगणना होगी। 243 सीटों पर होने वाले चुनाव की सभी सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन ने पूरा जोर लगा दिया है। आइए आज बात करें उस सीट की जहां पर जातीय समीकरण का बोलबाला रहा है।

(Raniganj (SC) Assembly Election 2025): बिहार के सीमांचल की राजनीति में रानीगंज विधानसभा सीट की अपनी अलग पहचान है। यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है और अररिया जिले में आती है।

raniganj vidhansabha seat

रानीगंज विधानसभ सीट की राजनीतक समीकरण।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

रानीगंज प्रखंड के साथ-साथ भरगामा प्रखंड की सात पंचायतों, बीरनगर पूर्वी, बीरनगर पश्चिमी, धनैश्वरी, हरिपुर कला, खूथा बैजनाथपुर, नया भरगामा और विशहरिया को मिलाकर यह विधानसभा क्षेत्र बनता है। 1957 में अस्तित्व में आई यह सीट अब तक 16 विधानसभा चुनाव देख चुकी है।

End of Feed