Purnia Assembly Seat: पप्पू यादव के गढ़ में कौन मारेगा बाजी? RJD और BJP के बीच है कांटे की टक्कर!

Bihar Election 2025: पूर्णिया विधानसभा सीट पर 2025 का चुनाव सीधा मुकाबला बन गया है। बीजेपी के विजय कुमार खेमका लगातार चौथी बार जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस, राजद और पप्पू यादव की पार्टी उन्हें कड़ी चुनौती दे रही है। बाढ़, सड़क, रोजगार और शहर की समस्याएं इस बार के मुख्य मुद्दे हैं। जनता अब काम के आधार पर नेता चुनने के मूड में है।

Bihar Election 2025: पूर्णिया विधानसभा सीट बिहार के उत्तर-पूर्व में स्थित है और यहां हर समुदाय के लोग रहते हैं। हिंदू आबादी लगभग तीन-चौथाई है, जबकि मुस्लिम मतदाता करीब 23 प्रतिशत हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति के मतदाता भी अच्छी संख्या में हैं। इस सीट की खासियत यह है कि यहां शहरी मतदाताओं की संख्या ग्रामीण इलाकों से ज्यादा है, इसलिए यहां मुद्दे भी बाकी इलाकों से कुछ अलग रहते हैं।

purnia

पढ़ें पूर्णिया विधानसभा सीट की रानजीतिक समीकरण।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

क्या है पूर्णिया का राजनीतिक समीकरण?

पूर्णिया सीट का राजनीति से गहरा रिश्ता है। पहले यहां कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन 2000 के बाद बीजेपी ने मजबूत पकड़ बना ली। 2020 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार खेमका ने कांग्रेस प्रत्याशी को 32 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। तब से यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है।

End of Feed