Paliganj Assembly Election 2025: रामलखन सिंह बनाम चंद्रदेव वर्मा से लेकर संदीप सौरभ तक, रोमांचक रहा पालीगंज का राजनीतिक सफर

Paliganj Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में पालीगंज विधानसभा क्षेत्र हमेशा से सुर्खियों में रहा है। सोन नदी के किनारे बसा यह इलाका हर चुनाव में नए समीकरण और अप्रत्याशित नतीजों के लिए जाना जाता है। यहां की जनता दल या नेता नहीं, बल्कि मुद्दों और जनभावनाओं के आधार पर फैसला करती है, यही पालीगंज की असली राजनीतिक पहचान है।

Paliganj Assembly Election 2025: पटना से लगभग दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोन नदी के तट पर स्थित पालीगंज सिर्फ एक अनुमंडलीय कस्बा नहीं, बल्कि बिहार की ग्रामीण राजनीति का एक अहम केंद्र माना जाता है। यहां का मतदाता किसी एक दल या नेता के प्रति लंबे समय तक स्थिर नहीं रहता, बल्कि हर चुनाव में नया रुख दिखाता है। यही कारण है कि पालीगंज की राजनीतिक जमीन अक्सर अप्रत्याशित नतीजे देती है।

Paliganj Assembly Election 2025

पालीगंज विधानसभा चुनाव 2025

इसका सबसे ताजा उदाहरण 2020 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला, जब इलाके ने बड़ा सियासी बदलाव किया। इस चुनाव में भाकपा (माले) के युवा प्रत्याशी संदीप सौरभ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने महागठबंधन की ओर से चुनाव लड़ा और जदयू के उम्मीदवार जयवर्धन यादव को भारी मतों से पराजित किया। यह जीत इस बात का प्रतीक थी कि पालीगंज की जनता किसी भी पार्टी को लंबे समय तक सत्ता में टिके रहने का अवसर नहीं देती। अब एक बार फिर यहां सियासी जंग के लिए मैदान तैयार है। पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

End of Feed