Matihani Assembly Election 2025: क्या है मटिहानी सीट पर समीकरण, जानें किस चरण में होगा मतदान, यहा देखें बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट

Matihani Assembly Election 2025: बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। यहां 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे और 14 नवंबर को मतदान की गणना। इस बीच आइए आपको बिहार की 243 सीटों में से मटिहानी विधानसभा सीट के बारे में बताएं।

Matihani Assembly Election 2025: बेगूसराय मटिहानी जिले का एक छोटा सा प्रखंड है। देश के आजाद होने के बाद ऐतिहासिक दृष्टिकोण से मटिहानी का एक विशेष स्थान बन गया। यह वही स्थान है जहां देश में पहली बार बूथ कैप्चरिंग की घटना हुई थी। बूथ कैप्चरिंग की यह घटना 1957 में आयोजित हुए बिहार विधानसभा चुनाव के समय की है। मटिहानी प्रखंड के रचियाही गांव में पहली बार बूथ कैप्चरिंग की गई थी। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर यह किसी कलंक से कम नहीं था। मटिहानी सीट ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। आइए अब आपको मटिहानी विधानसभा सीट और चुनाव की तिथियों के बारे में बताएं।

Matihani Assembly Election 2025

मटिहानी विधानसभा सीट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

कब बनी मटिहानी विधानसभा सीट

मटिहानी विधानसभा सीट का 1977 तक अस्तित्व में नहीं थी। इस सीट का गठन ही 1977 में किया गया था और उसी साल पहली बार चुनाव हुआ था। बता दें कि मटिहानी सीट पर पहले चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जीत का सिक्का जमाया था। मटिहानी विधानसभा सीट पर 1977 से 2020 तक 12 बार चुनाव हुए, जिसमें सबसे अधिक बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जीत का झंड़ा लहराया था। दो बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, दो बाद जनता दल, एक-एक बार लोक जनशक्ति पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।

End of Feed