मांझी से कौन मारेगा बाजी? 2020 में लेफ्ट का खुला था खाता; क्या इस बार NDA पलटेगा सियासी खेल

Manjhi Vidhan Sabha Seat: मांझी सीट पर महागठबंधन का दबदबा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में वामपंथी दल ने खाता खोला और निर्दलीय उम्मीदवार को हराया था। इस बार मांझी सीट से जदयू ने रणधीर सिंह को टिकट दिया है, जबकि माकपा ने डॉ. सत्येंद्र कुमार को, जबकि जनसुराज ने यदु वंश गिरी को मैदान में उतारा है।

Manjhi Assembly Election 2025: बिहार के सारण जिले में स्थित मांझी विधानसभा क्षेत्र, महाराजगंज लोकसभा सीट का हिस्सा है। यह क्षेत्र गंगा और घाघरा नदियों के संगम पर स्थित है, जो इसे भौगोलिक रूप से विशिष्ट बनाता है। मांझी की भूमि बेहद उपजाऊ है, लेकिन बाढ़ की आशंका हमेशा बनी रहती है। कृषि यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसमें धान, दालें और सरसों प्रमुख फसलें हैं।

Manjhi Assembly Election 2025.

मांझी विधानसभा सीट

किसके बीच होगी चुनावी टक्कर

मांझी सीट पर महागठबंधन का दबदबा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में वामपंथी दल ने खाता खोला और निर्दलीय उम्मीदवार को हराया था। इस बार मांझी सीट से जदयू ने रणधीर सिंह को टिकट दिया है, जबकि माकपा ने डॉ. सत्येंद्र कुमार को, जबकि जनसुराज ने यदु वंश गिरी को मैदान में उतारा है।

End of Feed