Kusheshwar Asthan Chunav 2025: कुशेश्वर स्थान से महागठबंधन आउट! NDA को निर्दलीय देंगे टक्कर; एक चूक से बदल गए समीकरण

Kusheshwar Asthan Assembly Election 2025: दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर प्रथम चरण में 6 नवंबर को वोट डाले जायेंगे, जिसमें कुशेश्वर स्थान भी शामिल है। यहां भी 14 नवंबर को परिणाम आएंगे। इस बार महागठबंधन प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर अब NDA प्रत्याशी अतिरेक कुमार और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है, जिससे राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।

Kusheshwar Asthan Assembly Election 2025: दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर महागठबंधन के समर्थन वाले वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार गणेश भारती का नामांकन रद्द कर दिया गया है। गणेश भारती का नामांकन रद्द होने से महागठबंधन को इस सीट पर गंभीर झटका लगा है, क्योंकि अब यहां गठबंधन का कोई आधिकारिक प्रत्याशी नहीं बचा है। अब NDA प्रत्याशी अतिरेक कुमार और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है, जिससे राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। जिले के 10 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण में 6 नवंबर को वोट डाले जायेंगे, जिसमें कुशेश्वर स्थान भी शामिल है। यहां भी 14 नवंबर को परिणाम आएंगे।

Kusheshwar Asthan Assembly Constituency Election 2025.

कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट चुनाव

क्यों रद्द हुआ गणेश भारती का नामांकन

गणेश भारती का नामांकन रद्द होने का मुख्य कारण यह बताया गया है कि उन्होंने वीआईपी पार्टी के सिंबल पर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन सिंबल पत्र पर वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हस्ताक्षर मौजूद नहीं था। इस वजह से निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन अमान्य कर दिया। राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो गणेश भारती को शुरू में राजद (RJD) ने टिकट दिया था। बाद में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच हुए सीट बंटवारे के फैसले के तहत यह सीट वीआईपी के पास चली गई, और गणेश भारती को वीआईपी का उम्मीदवार घोषित किया गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस स्थिति से जदयू के प्रत्याशी अतिरेक कुमार को फायदा हो सकता है। स्थानीय मतदाता अक्सर पार्टी के सिंबल देखकर ही मतदान करते हैं, इसलिए महागठबंधन की स्थिति अब कमजोर मानी जा रही है।

End of Feed