Bihar Election: क्या JDU का 'अभेद किला' तोड़ पाएगा महागठबंधन? कल्याणपुर सीट के राजनीतिक समीकरण पर एक नजर

Bihar Elections 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र सिर्फ एक भौगोलिक नाम नहीं, बल्कि पूसा की कृषि क्रांति और राजनीतिक वर्चस्व की एक रोमांचक कहानी है। राजनीतिक रूप से कल्याणपुर की यात्रा 1967 में शुरू हुई थी। शुरुआती दशकों में यहां कोइरी जाति का वर्चस्व साफ दिखता था।

Bihar Elections 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र (Kalyanpur Assembly Seat) सिर्फ एक भौगोलिक नाम नहीं, बल्कि पूसा की कृषि क्रांति और राजनीतिक वर्चस्व की एक रोमांचक कहानी है। कल्याणपुर की पहचान पूसा में स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़ी है। यह विश्वविद्यालय न केवल वैज्ञानिकों को तैयार करता है, बल्कि खेती को एक लाभदायक व्यवसाय बनाने की नींव रखता है। यहीं पर पूसा राइस डीएसटी-1 जैसी उन्नत किस्में विकसित की गई हैं, जिन्हें कम पानी और कम उर्वरक की जरूरत होती है।

Kalyanpur Assembly Seat

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र

हर मौसम में प्रगति कर रहे किसान

विश्वविद्यालय कल्याणपुर समेत आस-पास के खेतों में ट्रायल करता है, किसानों को आधुनिक तकनीक, मृदा स्वास्थ्य और कीट नियंत्रण की ट्रेनिंग देता है। उन्नत बीजों की आपूर्ति और जैविक खेती को बढ़ावा देने से, यहां के किसान हर मौसम में प्रगति कर रहे हैं। खेती के साथ-साथ, स्थानीय अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ पशुपालन भी है। डेयरी उद्योग यहां के लोगों की अच्छी-खासी आमदनी का स्रोत है। खेती की इस उपज को बाजार देने के लिए समस्तीपुर मुख्यालय (12 किमी दूर) मुख्य केंद्र है, जबकि दलसिंहसराय, रोसड़ा और दरभंगा जैसे बाजार भी किसानों की पहुंच में हैं।

End of Feed