Jhanjharpur Assembly Election 2025: झंझारपुर सीट पर इस बार क्या है चुनावी माहौल, कौन मारेगा बाजी?

Jhanjharpur Assembly Constituency (झंझारपुर विधानसभा सीट): 2020 के चुनाव में इस क्षेत्र में 3,17,948 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें अनुसूचित जाति के मतदाता 14.11% (44,862) और मुस्लिम मतदाता लगभग 14.4% (45,785) थे। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 93.12% रही, जबकि शहरी मतदाता मात्र 6.88% थे। 2024 के लोकसभा चुनावों तक मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,26,585 हो गई।

Jhanjharpur Assembly Constituency (झंझारपुर विधानसभा सीट): झंझारपुर सीट मधुबनी जिले में स्थित है। यह बिहार में विधानसभा की 243 सीटों में से एक है। 2020 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विजयी हुई। भाजपा उम्मीदवार नीतीश मिश्रा ने कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया के राम नारायण यादव को 41788 वोटों के अंतर से हराया था। झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र, झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झंझारपुर विधानसभा में यादव, ब्राह्मण, मल्लाह और वैश्य समुदाय के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

jhanjharpur seat

बिहार विधानसभा चुनाव 2025।

इस सीट से पांच बार विधायक रहे जगन्नाथ मिश्र

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी मिश्रा ने भाकपा उम्मीदवार यादव को हराया। मिश्रा को चुनाव में कुल 94854 वोट मिले थे जबकि सीपीआई के राम नारायण यादव को कुल 53066 वोट मिले थे। इस सीट से गंगा प्रसाद गंगोत्री ने निर्दलीय किस्मत आजमाई थी और वो तीसरे नंबर पर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री डा. जगन्नाथ मिश्र ने झंझारपुर विधानसभा का नेतृत्व 1972 से 1990 तक पांच बार किया। उनकी राजनीतिक विरासत को उनके छोटै पुत्र नीतीश मिश्रा अब आगे बढा रहे हैं। उन्होंने 2005, 2010 तथा 2020 में यहां से जीत दर्ज की। उन्होंने जनता दल (यू) के टिकट पर दो बार चुनाव जीता, लेकिन 2015 में पार्टी से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और केवल 834 मतों से हार गए।

End of Feed