Bihar Assembly Elections 2025 Harsidh Constituency: बिहार का हर्षिद विधानसभा सीट आनुसूचित जाति आरक्षित सीट है। इस सीट पर बीजेपी, आरजेडी के बीच असल मुकाबला है। 2020 के विधानसभा मे बीजेपी के कृष्णानंदन पासवान ने 15,685 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने आरजेडी के कुमार नागेंद्र बिहारी को हराया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र कुमार ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र को 49.87 % वोट शेयर के साथ 75,203 वोट मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार कृष्णानंदन पासवान को 64,936 वोट (43.07 %) मिले थे।
हर्षिद विधानसभा सीट 2025
शुरुआती दशकों में यहां कांग्रेस का दबदबा रहा लेकिन बाद में कमजोर पड़ती चली गई। पहले 10 चुनावों में से 8 में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर दबदबा बनाया था। हालांकि, 1967 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और 1977 में जनता पार्टी ने कांग्रेस की इस सिलसिले को तोड़ा। 1995 में जनता दल और 2000 में समता पार्टी (वर्तमान जदयू) ने सीट पर जीत हासिल की थी। 2005 में हुए फरवरी और अक्तूबर, दोनों चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी ने जीत हासिल की थी।
14 नवंबर को जारी किए जाएंगे चुनाव के नतीजे
बता दें कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।
