गरखा में फिर जलेगी 'लालटेन' या NDA की होगी मौज? किसमें कितना है दम, समझिए चुनावी गणित

Garkha Vidhan Sabha Election: बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक गरखा विधानसभा सीट सारण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) ने गरखा से सीमांत मृणाल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि महागठबंधन ने निवर्तमान विधायक सुरेंद्र राम को टिकट दिया।

Garkha Assembly Election 2025: बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक गरखा विधानसभा सीट सारण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) ने गरखा से सीमांत मृणाल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि महागठबंधन ने निवर्तमान विधायक सुरेंद्र राम को टिकट दिया। वहीं, प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जनसुराज ने मनोहर कुमार राम पर दांव लगाया है।

Garkha Vidhan Sabha Election

गरखा विधानसभा सीट

गंडकी नदी के किनारे बसा है गरखा

सारण जिले का गरखा विधानसभा क्षेत्र न सिर्फ अपने सूर्य मंदिर की सांस्कृतिक और धार्मिक भव्यता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के रूप में भी अपनी पहचान रखता है। अनुसूचित जाति की कम संख्या के बावजूद इसकी आरक्षित सीट की स्थिति इसे एक अनूठा और चर्चित विधानसभा क्षेत्र बनाती है। गंडकी नदी के किनारे बसा यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और जटिल चुनावी गतिशीलता के लिए जाना जाता है।

End of Feed