Fatuha Assembly Election 2025: फतुहा में फिर गूंजा चुनावी बिगुल, रामानंद यादव बनाम रूपा कुमारी की टक्कर; जानें इस विधानसभा सीट का समीकरण

Fatuha Assembly Election 2025: बिहार की फतुहा विधानसभा सीट पर इस बार फिर सियासी मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। जातीय समीकरणों से प्रभावित इस क्षेत्र में आरजेडी के रामानंद यादव चौथी बार जीत की कोशिश में हैं, जबकि एलजेपी (रामविलास) ने रूपा कुमारी को मैदान में उतारा है। कुर्मी और यादव मतदाताओं की गोलबंदी इस बार भी चुनावी नतीजों की दिशा तय कर सकती है।

Fatuha Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में फतुहा विधानसभा सीट उन इलाकों में गिनी जाती है, जहां जातीय समीकरण और सामाजिक संतुलन चुनावी नतीजों को बड़े पैमाने पर प्रभावित करते हैं। यह सीट लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का गढ़ मानी जाती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रामानंद यादव लगातार तीन बार यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं और इस बार भी वे चौथी बार जीत हासिल करने का दावा कर रहे हैं।

Fatuha Assembly Election 2025

फतुहा विधानसभा चुनाव 2025

वहीं, इस चुनाव में फतुहा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के खाते में गई है, जिसने रूपा कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर, आरजेडी फिर से डॉ. रामानंद यादव पर भरोसा जता रही है। फतुहा विधानसभा सीट पर पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को निर्धारित है। बिहार चुनावों की सरगर्मी के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार फतुहा में जातीय समीकरण किसके पक्ष में जाते हैं और मतदाता किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

End of Feed