दीघा में भाजपा की होगी हैट्रिक या लेफ्ट का खुलेगा खाता? जमीन तलाश रहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या

Digha Assembly Election 2025: दीघा सीट से भाकपा (माले) ने दिव्या गौतम दांव लगाया तो भाजपा ने एक बार फिर संजीव चौरसिया को उम्मीदवार बनाया और प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जनसुराज ने रितेश रंजन को मैदान में उतारा है। इस चुनाव में भाजपा और भाकपा (माले) के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

Digha Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने वादों का पिटारा खोल दिया और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी तेज कर दिए। बिहार में 6 नवंबर दिन गुरुवार को पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान होने वाला है जिसमें 1314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। इन्हीं सीटों में 'दीघा सीट' भी शामिल है, जहां से भाकपा (माले) की दिव्या गौतम मैदान में हैं तो चलिए विस्तार से दीघा सीट का हाल जानते हैं।

Digha Assembly Election.

दीघा विधानसभा सीट

पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट सिर्फ एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीति और विकास की कहानी का जीता-जागता सबूत है। इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं, क्योंकि दीघा की 'महिला वोटर' किसी भी दल की किस्मत पलटने का माद्दा रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि दीघा में जिस तरफ महिलाओं का रुख होता है उसी दल को जीत मिलती है।

End of Feed