बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने गहलोत-बघेल और अधीर रंजन को बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले महीने हो सकती है। ऐसे में कांग्रेस ने बड़े नेताओं को मैदान में उतारकर चुनावी रणनीति मजबूत करने की कोशिश शुरू कर दी है।

Bihar Assembly Elections 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को बड़े संगठनात्मक फेरबदल का ऐलान करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व नेता अधीर रंजन चौधरी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी।

End of Feed