बिहार में जंगलराज की नहीं होगी वापसी, NDA लाएगी सुशासन; लखीसराय में CM योगी ने महागठबंधन पर साधा निशाना

लखीसराय से एनडीए प्रत्याशी और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है। आज जहां एनडीए है, वहां सुशासन और विकास है। वहीं, जंगल राज और गुंडाराज, यह राजद और कांग्रेस की खानदानी पहचान है।

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत लखीसराय में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में जंगलराज और गुंडाराज की वापसी नहीं होने देंगे। एनडीए ही सुशासन और विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की है।

CM Yogi held rally in support of Deputy CM Vijay Kumar Sinha

लखीसराय में CM योगी ने NDA के लिए की जनसभा (फोटो-@myogiadityanath)

लखीसराय से एनडीए प्रत्याशी और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है। आज जहां एनडीए है, वहां सुशासन और विकास है। वहीं, जंगल राज और गुंडाराज, यह राजद और कांग्रेस की खानदानी पहचान है। जिन लोगों ने बिहार को लूटा, जो खानदानी लुटेरे हैं, आज वह खानदानी माफिया को शागिर्द बनाकर फिर से बिहार में जंगल राज लाना चाहते हैं।

End of Feed