बिहार को चाहिए सुशासन और विकास, दिलीप जायसवाल बोले- 'जनता ने NDA सरकार की वापसी का बनाया मन'

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोटिंग के बाद दूसरे चरण की तैयारियां जोरों से चल रही है। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए की सरकार के लिए मन बना लिया है। जनता नहीं चाहती कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो।

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई है। दूसरे चरण के मतदान से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि बिहार की जनता ने एनडीए सरकार की वापसी के लिए मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद एक चीज तो साफ है कि एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

Dilip Jaiswal (Photo - Facebook)

दिलीप जायसवाल बोले- 'बिहार की जनता ने NDA सरकार की वापसी का मन बना लिया है'

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है तो वहीं, दूसरी चरण के लिए चुनावी प्रचार तेज हो गया है। 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होनी है। एनडीए को विश्वास है कि 6 नवंबर की तरह 11 नवंबर को भी बिहार में जनता बंपर वोटिंग करेगी।

End of Feed