Benipur Election 2025: ब्राह्मण वोट किसकी नैया लगाएंगे पार? JDU-कांग्रेस में कांटे की टक्कर के आसार; क्या है बेनीपुर सीट का समीकरण

Benipur Assembly Election 2025: बेनीपुर की राजनीति पर ब्राह्मण समुदाय का वर्चस्व रहा है। अब तक यहां से चुने गए पांच विधायक इसी समुदाय से आए हैं। यहां ब्राह्मण वोट निर्णायक माने जाते हैं, हालांकि यादव, कुशवाहा, दलित और मुस्लिम समुदायों की भी प्रभावशाली हिस्सेदारी है, जो चुनावी समीकरणों को बदलने की क्षमता रखते हैं।

Benipur Assembly Election 2025: दरभंगा जिले का बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में एक अहम जगह रखता है। यह सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी और शुरुआती तीन चुनावों के बाद इसे समाप्त कर दिया गया। लेकिन, 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश पर इसे पुनः अस्तित्व में लाया गया। अब तक यहां कुल छह विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। बेनीपुर, बहेरी और बिरौल प्रखंड इस विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं और यह दरभंगा लोकसभा सीट का हिस्सा है। बेनीपुर सीट के लिए 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान होना है और सभी सीटों के साथ 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बेनीपुर विधानसभा चुनाव के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें वर्तमान जेडीयू विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी और अन्य निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस से मिथलेश कुमार चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी से कमल राम विनोद झा मुकाबले में हैं।

Benipur Assembly Election 2025.

बेनीपुर विधानसभा सीट

बेनीपुर विधानसभा का भौगोलिक रूप

भौगोलिक रूप से बेनीपुर अर्ध-शहरी इलाका है, जहां छोटे कस्बों और ग्रामीण बस्तियों का मिश्रण मिलता है। दरभंगा जिला मुख्यालय यहां से लगभग 30 किमी पश्चिम में है, जबकि मधुबनी 37 किमी उत्तर में, समस्तीपुर 54 किमी दक्षिण में और रोसड़ा 45 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह क्षेत्र सड़क और रेल दोनों से बिहार के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। उपजाऊ भूमि के कारण यहां धान, गेहूं, मक्का और दालों की अच्छी खेती होती है, लेकिन उद्योग-धंधों की कमी और रोजगार अवसरों के अभाव के कारण बड़ी संख्या में युवा बाहर प्रवास करते हैं।

End of Feed