Belhar Assembly Constituency 2025: ‘यादव भूमि’ में फिर जेडीयू-राजद की टक्कर, क्या है बेलहर सीट का समीकरण?

Belhar Assembly Constituency (बेलहर विधानसभा सीट): बांका जिले की बेलहर विधानसभा सीट 2025 में फिर से रोचक मुकाबले का केंद्र बन गई है। यादव मतदाता यहां निर्णायक भूमिका निभाते हैं, जिनकी संख्या 30% से अधिक है। इस बार मुकाबला त्रिकोणीय दिख रहा है। जानें कैसा है बेलहर सीट का चुनावी समीकरण।

Belhar Assembly Constituency (बेलहर विधानसभा सीट): बांका जिले की बेलहर विधानसभा सीट इस बार एक बार फिर से दिलचस्प मुकाबले का केंद्र बन गई है। 1962 में स्थापित यह सीट बांका लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसमें बेलहर, फुल्लीडुमर और चांदन तीन प्रमुख प्रखंड शामिल हैं। यह क्षेत्र न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। भौगोलिक रूप से बेलहर उपजाऊ भूमि वाला क्षेत्र है। हरिगढ़ और त्रिवेणी नदियों की उपस्थिति यहां की मिट्टी को खेती के लिए अनुकूल बनाती है। स्थानीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि ही है। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक बेलडीहा मोर स्थित दुर्गा मंदिर यहां की सांस्कृतिक पहचान है। सावन के महीने में सुल्तानगंज से देवघर तक जाने वाली कांवड़ यात्रा का 64 किलोमीटर लंबा हिस्सा बेलहर से होकर गुजरता है, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से भी खास बन जाता है।

belhar assembly constituency.

क्या है बेलहर सीट का समीकरण

‘यादव भूमि’ का चुनावी समीकरण

बेलहर को अक्सर ‘यादव भूमि’ कहा जाता है। यहां यादव समुदाय कुल पंजीकृत मतदाताओं का करीब 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रखता है और अब तक आठ बार यादव विधायक चुने जा चुके हैं। इसके अलावा मुस्लिम, राजपूत और रविदास समुदाय के मतदाता भी यहां निर्णायक भूमिका निभाते हैं। अनुसूचित जातियों की भागीदारी 13.43 प्रतिशत, अनुसूचित जनजातियों की 7.79 प्रतिशत, और मुस्लिम मतदाताओं की 5.5 प्रतिशत है।

End of Feed