Aurangabad Assembly Elections 2025: राजपूतों का गढ़ औरंगाबाद सीट से कौन मारेगा बाजी, कांग्रेस की होगी हैट्रिक या BJP करेगी वापसी?

Aurangabad Assembly Constituency (औरंगाबाद विधानसभा सीट): बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उम्मीदवारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि औरंगाबाद विधानसभा सीट का क्या हाल है, चुनावी समीकरण क्या कहते हैं और पिछली बार किस पार्टी को जीत हासिल हुई थी।

Aurangabad Assembly Constituency (औरंगाबाद विधानसभा सीट): औरंगाबाद विधानसभा सीट का इतिहास काफी पुराना रहा है। इस सीट पर पहली बार 1952 में चुनाव हुए थे। जिसके बाद से अब तक 17 बार चुनाव हो चुके हैं। औरंगाबाद सीट को लंबे समय से राजपूतों का गढ़ माना जाता रहा है। यहां पर राजूपत समुदाय की आबादी अधिक है। जिसके कारण स्थानीय राजनीति पर भी उनका वर्चस्व बना रहा है। इस सीट पर ज्यादातर राजपूत उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की है। अब तक हुए कुल चुनावों में सिर्फ एक बार ही इस सीट पर गैर-राजपूत विधायक को चुना गया है।

Aurangabad seat

औरंगाबाद विधानसभा सीट

औरंगाबाद सीट कब बनी?

औरंगाबाद विधानसभा सीट बिहार के औरंगाबाद जिले में आती है, यह सीट औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 1951 में औरंगाबाद विधासनभा सीट का गठन हुआ था। शुरुआती चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व रहा। यहां से कांग्रेस ने 8 बार जीत का परचम लहराया। एक समय ऐसा भी आया जब बीजेपी ने कांग्रेस को शिकस्त देकर इस सीट से अपनी पकड़ मजबूत की। भाजपा ने यहां से चार बार जीत दर्ज की। 2020 में औरंगाबाद सीट से पहली बार गैर-राजपूत प्रत्याशी सुरेश मेहता को आरजेडी से जीत मिली। पिछले दो चुनावों से यहां से कांग्रेस लगातार बीजेपी को मात दे रही है। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद सीट से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह जीत दर्ज कर विधायक बने। उन्होंने बीजेपी के रामाधर सिंह को करीबी मुकाबले में शिकस्त दी थी। वहीं तीसरे पायदान पर बसा के अनिल कुमार रहे थे।

End of Feed