Bihar Assembly Election: टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' 6 नवंबर यानी गुरूवार को बिहार के 'सीतामढ़ी' पहुंची है । यहां की जनता से उनकी राय ली और यहां हवा का रूख किस ओर है इसे जानने का प्रयास किया। हंगामेदार माहौल के बीच बिहार में पहले फेज की वोटिंग को लेकर NDA हो या महागठबंधन..सब अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे..और अब सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है
'सीतामढ़ी' पहुंची 'टाइम्स नाउ नवभारत' की 'इलेक्शन यात्रा'
किसके दावे में कितना दम है? 121 सीटों पर हुई वोटिंग ने किस गठबंधन के लिए सत्ता का सफर आसान कर दिया है..पहले चरण की वोटिंग में जनता का रुझान किसकी तरफ झुका दिखाई दिया…? और इसका असर दूसरे चरण की वोटिंग पर कितना पड़ेगा? ये जानने के लिए नवभारत की इलेक्शन यात्रा की टीम सीतामढ़ी पहुंच चुकी है..
पहले चरण की वोटिंग का इस इलाके में क्या असर?
सीतामढ़ी की 8 विधानसभा सीटों पर किसका पलड़ा भारी है..आज पहले चरण की वोटिंग का इस इलाके में क्या असर है..बुर्का विवाद जैसे मुद्दों ने यहां का माहौल कितना गरमाया..ये सब आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। बता दें कि121 सीटों पर हुई वोटिंग को लेकर दोनों खेमे अपने-अपने हिसाब से नतीजों की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं..NDA कह रही है- कि पहले चरण में ही बहुमत की बुनियाद रख दी गई है..
'जनता ने परिवर्तन के लिए बटन दबा दिया है…'
पहले फेज की वोटिंग के बाद NDA का दावा है कि सत्ता की रेस में 'डबल इंजन' महागठबंधन से काफी आगे निकल गया है। वहीं महागठबंधन के नेता ये तो कह रहे कि जनता ने परिवर्तन के लिए बटन दबा दिया है…लेकिन साथ ही साथ वो अब भी चुनाव की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगा रहे..कह रहे कि अगर चुनाव निष्पक्ष होगा तो 'परिवर्तन का इंजन' स्टार्ट हो जाएगा..
बिहार की जनता "बदलाव" चुनेगी या "भरोसा"?
पहले चरण की ये 121 सीटें बिहार की सियासत का बैरोमीटर हैं..अब सवाल है कि पहले चरण की वोटिंग से क्या बिहार का मूड बदल गया है? क्या बुर्का बयान और ध्रुवीकरण की सियासत ने वोटिंग पर असर डाला? दूसरे चरण में अब किसकी रणनीति बदलेगी - एनडीए की या तेजस्वी की? क्या महागठबंधन का MY फॉर्मूला सरप्राइज दे सकता है? बिहार की जनता "बदलाव" चुनेगी या "भरोसा"? ये सब आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।
