इलेक्शन

Bihar Elections: अररिया पहुंचे PM मोदी ने युवाओं से कहा, 'आपके सपने ही मेरी प्रतिज्ञा', कांग्रेस-RJD पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया पहुंचे हैं। उन्होंने वहां जनता को संबोधन किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह युवाओं से कहते हैं कि उनके सपने मेरी प्रतिज्ञा हैं। पीएम ने आगे कहा, 'चाहे कांग्रेस हो या राजद, इन्हें देश की सुरक्षा और आस्था की कोई चिंता नहीं है।'

MODI (19)

अररिया पहुंचे PM नरेंद्र मोदी ने युवाओं से किए वादे (ANI)

PM Modi in Araria: बिहार में विधानसभा चुनावों के पहले चरण की वोटिंग जारी है। दूसरी ओर अगले चरण के चुनाव से पहले सभी पार्टियां अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं कर रही हैं। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया पहुंचे हैं। उन्होंने वहां जनता को संबोधन किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह युवाओं से कहते हैं कि उनके सपने मेरी प्रतिज्ञा हैं।

आरजेडी का जंगलराज

मोदी कहते हैं, 'आज मैं आपको आपके वोट की ताकत के बारे में बता रहा हूं। आपके दादा-दादी, नाना-नानी के एक वोट ने बिहार को सामाजिक न्याय की धरती बनाया था। लेकिन फिर 90 का दशक आया और आरजेडी के जंगलराज ने बिहार पर हमला बोल दिया। जंगलराज का मतलब है - पिस्तौल, क्रूरता, भ्रष्टाचार और कुशासन। ये जंगलराज की पहचान बन गए और यही बिहार का दुर्भाग्य बन गया। आपके माता-पिता के सपनों को कुचल दिया गया।'

पीएम मोदी ने कहा, 'जंगलराज के दौर में बिहार में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड शून्य है। 1990 से 2005 तक, यानी 15 सालों तक, इस जंगलराज ने बिहार को बर्बाद कर दिया। उस समय सरकार चलाने के नाम पर आपको बस लूटा गया था। इसलिए मैं कहता हूं, शून्य का आंकड़ा याद रखिए। जंगलराज के 15 सालों में बिहार में जितने भी एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर बने, उनकी संख्या शून्य है।'

मोदी ने कहा, 'बिहार में 15 साल के जंगलराज में कितने एक्सप्रेसवे बने - शून्य। बिहार में 15 साल के जंगलराज में कोसी नदी पर कितने पुल बने - शून्य। बिहार में 15 साल के जंगलराज में कितने टूरिस्ट सर्किट विकसित हुए - शून्य। बिहार में 15 साल के जंगलराज में मेरे नौजवानों और बेटियों के खेल-कूद के लिए कितने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बने - शून्य। बिहार में 15 साल के जंगलराज में कितने मेडिकल कॉलेज बने - शून्य। उन 15 साल के जंगलराज में बिहार में एक भी IIT नहीं आया, न ही एक भी IIM आया। एक पूरी पीढ़ी का भविष्य RJD के नेताओं ने निगल लिया।'

चाहे कांग्रेस हो RJD...

पीएम ने आगे कहा, 'चाहे कांग्रेस हो या राजद, इन्हें देश की सुरक्षा और आस्था की कोई चिंता नहीं है। ये घुसपैठियों को बचाते हैं। इसीलिए ये लोग हमारी आस्था और संस्कृति का भी अपमान करते हैं। कांग्रेस के 'नामदार' बिहार आकर छठी मैया की पूजा को नाटक बताते हैं। यह छठी मैया का, हमारी आस्था का अपमान है। हमारी माताएं-बहनें छठी मैया की पूजा में पानी तक नहीं पीतीं, और इसे तमाशा बताते हैं...'

NDA में हुआ विकास

उन्होंने कहा, 'एनडीए सरकार में नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने के लिए अथक प्रयास किया है। 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद, बिहार के विकास को नई गति मिली है। पटना में IIT खुल गया है, बोधगया में IIM खुल गया है, पटना में AIIMS खुल गया है, दरभंगा में AIIMS का काम तेज़ी से चल रहा है, अब बिहार में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है, भागलपुर में IIIT भी है, और बिहार में 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय भी स्थापित हो चुके हैं।'

'बिहार विकास के लिए वोट कर रहा'

पीएम मोदी ने कहा, 'विधानसभा चुनाव के आज पहले चरण के मतदान में बिहार विकास के लिए वोट कर रहा है।' 'सोशल मीडिया पर बिहार के अलग-अलग कोनों से बेहद खूबसूरत तस्वीरें आ रही हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। माताएं, बहनें और बेटियां बड़ी संख्या में मतदान करने आ रही हैं। बिहार के युवाओं में भी अभूतपूर्व उत्साह है। मैं सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों से निकलकर मतदान करें...'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

 Nitin Arora
Nitin Arora Author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article