Daraundha Assembly Seat: सिवान की दरौंदा सीट पर सियासत की नई लकीरें, परिवारवाद से लेकर जनादेश तक

Bihar Assembly Election 2025 Daraundha Seat: बिहार में दरौंदा सीट पर सियासत की नई लकीरें दिख रही हैं,जानिए यहां के चुनावी समीकरण और खास बातें..

Bihar Assembly Election 2025 Daraundha Seat: बिहार के सिवान जिले में स्थित दरौंदा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में तेजी से उभरते हुए क्षेत्रों में से एक है। यह सीट सिवान लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसमें दरौंदा, सिसवन प्रखंड के साथ-साथ हसनपुरा प्रखंड के 10 ग्राम पंचायत शामिल हैं। इस क्षेत्र का गठन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों पर किया गया था।

Daraundha Assembly Seat

बिहार में दरौंदा सीट पर सियासत की नई लकीरें दिख रही हैं

NDA ने इस सीट से कर्णजीत सिंह को उतारा है तो इस सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार अमरनाथ यादव जो CPI ML(L) से हैं वहीं यहां से सत्येंद्र कुमार यादव जनसुराज पार्टी से मैदान में हैं। दरौंदा की भौगोलिक बनावट पूरी तरह से समतल और उपजाऊ है। यहां के किसानों को गंडक नदी की सिंचाई सुविधा का लाभ मिलता है।

End of Feed