Bihar Election:...कैमरे के सामने भिड़ गए RJD एमएलसी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, MLC पर 'दारु' पिए रहने का लगाया आरोप-Video

Bihar Election News: बिहार के लखीसराय में मतदान के बीच बड़ा हंगामा हुआ। राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर आरजेडी समर्थकों ने चप्पल और गोबर फेंका जिससे तनाव बढ़ गया है।

Bihar Election News: बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए गुरूवार यानी 6 नवबंर को वोटिंग जारी है। इस सबके बीच बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर सामने आई जब आरजेडी MLC अजय सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा आपस में भिड़ गए और दोनों ने ही एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

Bihar Election Video News

कैमरे के सामने भिड़ गए RJD एमएलसी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (फोटो: X Video Grab)

जब दोनों आमने-सामने आए तो आरजेडी एमएलसी ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर गायब रहने का आरोप लगाया और कहा जमानत जब्त हो जायेगा वहीं इसके जवाब में विजय सिन्हा ने आरजेडी एमएलसी पर 'दारु पिए' रहने का आरोप लगाया है। जबकि अजय सिंह ने आरोपों से इनकार किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को काबू में किया। घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया है, जिसे पुलिस सामान्य करने में लगी है।

End of Feed