15 सालों से JDU की सीट तारापुर का इस बार क्या है हिसाब-किताब, जहां NDA ने खेला है सम्राट चौधरी पर दांव

Tarapur Assembly Constituency (तारापुर विधानसभा सीट): बिहार विधानसभा की तारीखों का ऐलान हो चुका है और पहले चरण के लिए नामांकन की तारीख भी बीत चुकी है। ऐसे में बिहार की एक खास सीट तारापुर विधानसभा के बारे में जान लेते हैं, जो 15 सालों से जदयू का गढ़ है। आइए जानते हैं क्या है तारापुर सीट का हाल, पिछली बार कैसे थे चुनावी नतीजे और इस चुनाव की सभी अपडेट्स।

Tarapur Assembly Constituency (तारापुर विधानसभा सीट): तारापुर विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है, हालांकि प्रशासनिक रूप से यह मुंगेर जिले में स्थित है। इस क्षेत्र में तीन लाख से अधिक मतदाता हैं। राजनीतिक दृष्टि से देखें तो यहां लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का वर्चस्व रहा है। पिछले सात विधानसभा चुनावों में इसी दोनों दलों के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इतिहास, संस्कृति, आस्था और राजनीति के रंगों से सजा तारापुर अनुमंडल स्तरीय कस्बा मुंगेर जिले का एक प्रमुख राजनीतिक केंद्र माना जाता है, जो जमुई लोकसभा क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा है।

tarapur assembly constituency.

क्या है तारापुर का जातीय समीकरण

जदयू का परंपरागत गढ़

तारापुर विधानसभा सीट पर 2010 से लगातार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का दबदबा बना हुआ है। 2021 में हुए उपचुनाव में भी जदयू ने यहां जीत दर्ज की थी। 1951 में गठित इस क्षेत्र ने अब तक 19 बार विधायक चुने हैं, जिनमें दो उपचुनाव शामिल हैं। कांग्रेस ने पांच, जदयू ने छह (दो बार समता पार्टी के रूप में) और राजद ने तीन बार जीत दर्ज की है, जबकि संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, शोषित दल, जनता पार्टी, सीपीआई और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक बार जीत हासिल की है।

End of Feed