Siwan Assembly Seat: सिवान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत, कैसी है टक्कर, जानें इस सीट का समीकरण

Bihar Siwan Assembly Election 2025: बिहार में सिवान अपनी सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। जानिए यहां के चुनावी समीकरण और खास बातें...

Bihar Assembly Election 2025 Siwan Seat: बिहार का सिवान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह वही धरती है, जिसने भारत को उसका पहला राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दिया। समृद्ध भोजपुरी संस्कृति से सराबोर यह इलाका भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक राजनीति तक अपनी गहरी छाप छोड़ चुका है।

siwan seat

सिवान अपनी सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है

सिवान का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली है। कहा जाता है कि सिवान नाम का संबंध 'शिव मॅन' नामक एक बंद राजा से है, जिनके वंशजों ने बाबर के आगमन तक इस क्षेत्र पर शासन किया था। वहीं, भोजपुरी भाषा में 'सिवान' का अर्थ 'सीमा' या 'सरहद' होता है। यह क्षेत्र नेपाल की दक्षिणी सीमा के पास होने के कारण संभवतः इसी से प्रेरित होकर 'सिवान' कहलाया।

End of Feed