Gopalganj Assembly Seat:बिहार चुनाव में गोपालगंज की ऐतिहासिक विरासत, सामाजिक चेतना और राजनीति का बदलता समीकरण

Bihar Assembly Election 2025 Gopalganj Seat: बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं, क्योंकि यह लालू प्रसाद यादव का गृह जिला है, जानिए यहां के चुनावी समीकरण और खास बातें..

Bihar Assembly Election 2025 Gopalganj Seat: बिहार का गोपालगंज उन विधानसभाओं में से एक है, जहां इतिहास, संस्कृति और राजनीति का अनोखा संगम है। बताया जाता है कि इस जिले का नाम भगवान श्रीकृष्ण (गोपाल) के नाम पर पड़ा है। यहां के मंदिर, मेले और लोक परंपराएं इसकी सांस्कृतिक पहचान को और गहराई देते हैं। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ यह इलाका स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत के सामाजिक-राजनीतिक आंदोलनों तक हमेशा सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

Gopalganj Assembly Seat

बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर है जोरदार मुकाबला

NDA ने गोपालगंज सीट से सुभाष सिंह को उतारा है तो इस सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के ओम प्रकाश गर्ग होंगे। वहीं यहां से डॉ. शशि शेखर सिन्हा जनसुराज पार्टी से मैदान में हैं।

End of Feed