Hathua Assembly Election: लालू यादव के गृह क्षेत्र 'हथुआ' में सियासी घमासान, जातीय समीकरण निर्णायक, जानें इस सीट का समीकरण

Bihar Hathua Assembly Election 2025: बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित हथुआ विधानसभा अपनी सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए जानी जाती है। जानिए यहां के चुनावी समीकरण और खास बातें...

Hathua Assembly Election 2025 Polling Date, Candidate Detail: बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित हथुआ विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गोपालगंज लोकसभा सीट का हिस्सा होने के साथ-साथ यह सीट इसीलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसी क्षेत्र में फुलवरिया गांव है, जो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का पैतृक गांव है। राजनीति और इतिहास दोनों के लिहाज से हथुआ का क्षेत्रीय समीकरण बिहार की सत्ता के रुझान को दर्शाने वाला माना जाता है। जानिए यहां के चुनावी समीकरण और खास बातें...

Bihar Hathua Assembly Election 2025

हथुआ का समीकरण क्या है

हथुआ सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला दिख रहा है। इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने रामसेवक सिंह को टिकट दिया है वहीं महागठबंधन से राजेश कुमार सिंह और जनसुराज पार्टी से संजय कुमार सुमन मैदान में हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में हथुआ सीट पर RJD के राजेश कुमार सिंह ने 86257 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। उन्होंने जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह को हराया था।

End of Feed