इलेक्शन

जरा भी आलस न करें, वरना दंगों के लिए जिम्मेदार लोग फिर चुनाव जीत जाएंगे...अमित शाह की दिल्लीवालों से अपील

अमित शाह ने मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि आप के नेता भी जानते हैं कि इस चुनाव में उनकी पार्टी के खिलाफ लहर है।

Image

अमित शाह की रैली

Photo : PTI

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अवैध प्रवासियों को शरण देने का आरोप लगाते हुए उस पर करारा वार किया। शाह ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के खिलाफ बड़ी लहर है, क्योंकि वह घपला, घुसपैठियों को पनाह और घोटाला की 3जी सरकार चला रही है। शाह ने कहा, पहले ‘जी’ का मतलब है घोटाले वाली सरकार, दूसरे ‘जी’ का मतलब है घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार और तीसरे ‘जी’ का मतलब है घपले करने वाली सरकार। उन्होंने अन्य बातों के अलावा शहर में घुसपैठियों के मुद्दे को भी उठाया।

दिल्ली में 3जी सरकार है

अमित शाह ने मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि आप के नेता भी जानते हैं कि इस चुनाव में उनकी पार्टी के खिलाफ लहर है। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा, लोग इस बार झाड़ू (आप का चुनाव चिह्न भी है)से आप को बहार देंगे... क्योंकि वे जानते हैं कि दिल्ली में 3जी सरकार है। शाह ने लोगों से दिल्ली के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि दिल्ली को इस ‘आप-दा’, शराब माफिया, घोटालों से मुक्त किया जाए और कट्टर बेईमानों को जड़ से उखाड़ फेंका जाए।

जरा भी आलस न करें, वरना...

केंद्रीय गृहमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा, जरा भी आलस न करें, वरना (दिल्ली) दंगों के लिए जिम्मेदार लोग चुनाव जीतकर वापस आ जाएंगे... आपको तय करना है कि आपको दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने वाले चाहिए या (शहर को) बचाने वाले चाहिए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article