इलेक्शन

कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका, पार्टी के दिग्गज नेता रवि राजा ने मल्लिकार्जुन खरगे को दिया अपना इस्तीफा; BJP में हुए शामिल

बीएमसी में पूर्व विपक्षी नेता रवि राजा (बीएमसी का कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है) अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Image

कांग्रेस के दिग्गज नेता रवि राजा ने थामा बीजेपी का हाथ

Photo : ANI

कांग्रेस नेता और मुंबई नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रवि राजा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में हुए। बता दें, रवि राजा बीएमसी (BMC) में विपक्ष का बड़ा चेहरा थे। उनके शामिल होने से राज्य चुनावों और बाद में बीएमसी चुनावों में भी भाजपा को काफी फायदा होने की उम्मीद है।

भाजपा में शामिल हुए रवि राजा

जानकारी के अनुसार, रवि राजा विधासभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया, जिससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया। रवि राजा ने सायन कोलीवाड़ा से टिकट मांगा था, लेकिन कांग्रेस ने इस सीट से सायन कोलीवाड़ा को चुनावी मैदान उतार दिया। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज रवि राजा ने अब बीजेपी का दामन थामा। वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इस बार महाराष्ट्र में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि महायुति और महा विकास अघाडी़ के तीन-तीन दल आमने-सामने हैं। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आपके गारंटी कार्ड हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि में विफल हो गए हैं। इस बार आपका कोई भी गारंटी गार्ड सफल नहीं होगा। हम नवाब मलिक को सरकार में कैसे शामिल कर सकते हैं। हम उनकी उम्मीदवारी का प्रचार या वकालत नहीं कर रहे हैं। हम उन्हें शामिल नहीं करेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article