बिहार में सीट बंटवारे पर महागठबंधन के भीतर मंथन तेज, आरजेडी-कांग्रेस के बीच हो सकता है टकराव!

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मंथन तेज हो गया है। कांग्रेस ने नया ABCD फार्मूला बनाया है, तो राजद भी झुकने के मूड में नहीं दिख रही है।

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही महागठबंधन में सीटों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, राजद को 125 सीटें, कांग्रेस को 55 से 57 सीटें, वाम दलों को 35 सीटें, वीआईपी पार्टी को 20 सीटें, आरएलजेपी को 3 सीटें, जबकि जेएमएम को 2 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Bihar Rahul Tejashwi

बिहार में सीट शेयरिंग पर RJD-Congress में हो सकता है टकराव (pti)

दरअसल, कांग्रेस ने सीट मांगने का नया फार्मूला तैयार किया है — A, B, C, D कैटेगरी के आधार पर मांग की गई है।

  • A कैटेगरी में वो सीटें शामिल हैं, जहां कांग्रेस पिछले चुनाव में 5 से 10 हजार वोटों के अंतर से हारी थी
  • B कैटेगरी में वे सीटें हैं, जहां 10 से 15 हजार का अंतर रहा
  • C कैटेगरी में 15 से 20 हजार वोटों से हारी सीटें रखी गई हैं

कांग्रेस की रणनीति

इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस करीब 78 सीटों पर दावेदारी पेश करने की तैयारी में है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि राजद कांग्रेस को 48 से ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं है, लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि उसे 55 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस इस बार अपनी कुछ पारंपरिक सीटों से हटकर रणनीति बना रही है। उदाहरण के तौर पर, पटना जिले में जहां पिछली बार पार्टी 4 सीटों पर लड़ी थी, इस बार कांग्रेस वहां किसी सीट पर दावा नहीं करेगी।

End of Feed