इलेक्शन

टूट गई JJP! एक के बाद 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा, दुष्यंत चौटाला के सामने चुनाव से पहले बड़ी चुनौती

Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा में एक अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी, इसके नतीजे चार अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा में पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था।

Image

हरियाणा जेजेपी में टूट

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में समय से पहले चुनाव
  • चुनाव से पहले टूट रही बीजेपी
  • कई विधायकों ने दिया इस्तीफा

हरियाणा कुछ महीने पहले तक सत्ता में रही जेजेपी को झटके पर झटका लग रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Chunav) का जब से ऐलान हुआ है तब से जजपा टूट रही है। एक के बाद एक चार विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं, जिसमें कई दिग्गज नाम शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों की ताजा सूचि में ईश्वर सिंह का नाम शामिल है, जो गुहला आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

पहले ही दे चुके हैं तीन इस्तीफा

इससे पहले टोहाना सीट से विधायक और पार्टी के दिग्गज नेता देवेंद्र बबली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। देवेंद्र बबली जननायक जनता पार्टी के तीसरे विधायक हैं, जिन्होंने चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले अनूप धानक और रामकरण काला पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। लगातार एक के बाद एक इस्तीफे से पार्टी में खलबली मच गई है।

पहले से भी बागी थे तीन

मिली जानकारी के अनुसार इन चारों के बीजेपी या कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो एक दो नेता बीजेपी के संपर्क में भी हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी ने पहले दो अन्य विधायकों - रामनिवास सुरजाखेड़ा और जोगी राम सिहाग - को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अयोग्य ठहराने की मांग की थी। उन्होंने लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था। नारनौंद से एक अन्य विधायक रामकुमार गौरम कुछ समय से पार्टी के विरोधी थे।

कब होगा हरियाणा में विधानसभा चुनाव

जेजेपी नेताओं का इस्तीफा ऐसे समय में हो रहा है जब विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा, चुनाव आयोग ने कल घोषणा की। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article