इलेक्शन

Rajasthan Election: राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, जयपुर के पूर्व मेयर सहित 3 नेता BJP में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2023, 11:41 PM IST

Rajasthan Election: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल समेत तीन वरिष्ठ पार्टी नेता शनिवार को भगवा खेमे में शामिल हो गए।

Image

राजस्थान में कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा किया ज्वाइन

Photo : Twitter

Rajasthan Election: राजस्थान में कांग्रेस को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है, जिसमें जयपुर की पूर्व मेयर का नाम भी शामिल है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है और टिकट की घोषणा के बाद दोनों पार्टियों में विरोध देखने को मिल रहा है।

कौन-कौन हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल समेत तीन वरिष्ठ पार्टी नेता शनिवार को भगवा खेमे में शामिल हो गए। कांग्रेस के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ने वाले खंडेलवाल के अलावा, दिग्गज कांग्रेस नेता चंदनमल बैद के बेटे चंद्रशेखर बैद और पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया भी भाजपा में शामिल हो गए।

और नाम शामिल

जोधपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी भी शनिवार को सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी केसर सिंह शेखावत, भीम सिंह बीका, राजस्थान हेरिटेज प्रमोशन काउंसिल के उपाध्यक्ष सांवरमल महिया और मंडावा से निर्दलीय उम्मीदवार हरि सिंह के साथ भाजपा में चले गये।

मिल सकता है टिकट

रवींद्र सिंह भाटी लंबे समय से पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय हैं। जपा खंडेलवाल को किशनपोल से उम्मीदवार बना सकती है। खंडेलवाल जयपुर में कांग्रेस के लिए एक प्रमुख महिला चेहरा थीं। वह सचिन पायलट खेमे में थीं और किशनपोल से कांग्रेस के टिकट की दावेदार थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article