भगवंत मान कांग्रेस में मेरे डिप्टी बनने को थे तैयार, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 08:46 AM IST

बातचीत के दौरान सिद्धू ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति अपनी वफादारी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए उन्हें छोड़ना संभव नहीं है।

Navjot Singh Sidhu: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ा दावा किय है। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान ने एक बार कांग्रेस में शामिल होने की इच्चा जताई थी, और वह मेरे डिप्टी के रूप में काम करने के इच्छुक थे। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में सिद्धू ने दावा किया, 'मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि किसने मुझसे संपर्क किया था। भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे।

Navjot Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू

सिद्धू ने किया मान को लेकर दावा

सिद्धू ने कहा- मान ने मुझसे कहा कि पाजी, अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करा दें तो मैं आपका डिप्टी बनने के लिए तैयार हूं। और उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि अगर आप आम आदमी पार्टी में आ जाएं, फिर भी वह मेरे डिप्टी बनने के लिए तैयार हैं। सिद्धू ने यह दावा भाजपा में अपने संभावित कदम के बारे में अटकलों के जवाब में किया कि क्या पार्टी ने उनसे संपर्क किया था।

राहुल और प्रियंका के प्रति वफादारी

बातचीत के दौरान सिद्धू ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति अपनी वफादारी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए उन्हें छोड़ना संभव नहीं है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने मान को सलाह दी कि अगर वह गंभीर हैं तो उन्हें कांग्रेस में शामिल होने पर विचार करना चाहिए और दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ जुड़ना चाहिए। इस सलाह के बाद दोनों के बीच आगे कोई बातचीत नहीं हुई।

End of Feed